Chhattisgarh : क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा, और फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन को नोटिस, जानिए पूरा मामला
Chhattisgarh : श्री चैतन्य टेक्नो पब्लिक स्कूल (Sri Chaitanya Schools) की मान्यता को लेकर शिकायत के बीच कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने स्कूल के ब्रांड एम्बेसडर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, और फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन को कानूनी नोटिस भेजा है।
तिवारी ने बताया कि श्री चैतन्य टेक्नो पब्लिक स्कूल (Sri Chaitanya Schools) का मुख्यालय हैदराबाद है। क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा और पुष्पा फिल्म के नायक अल्लू अर्जुन स्कूल के विज्ञापन में दिखाई देते हैं।
यह भी पढ़े :- रायपुर में कोयला कारोबारी के दफ्तर के बाहर दिनदहाड़े हुई फायरिंग, मचा हड़कंप
उन्होंने बताया कि रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh ) में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल (Sri Chaitanya Schools) के कई ब्रांच खुल गए हैं जो अपने आपको सीबीएसई माध्यम के स्कूल होना प्रचारित करते हैं। जबकि सीबीएसई की मान्यता नहीं है। तिवारी ने कहा श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के राजधानी रायपुर के दो स्कूलों को कुछ दिन पहले सीजी बोर्ड के अंग्रेजी माध्यम की मान्यता मिली है।
विकास तिवारी ने अपने वकील रूचिर झंवर के माध्यम से क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा, और फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन को नोटिस भेजकर दो करोड़ की क्षतिपूर्ति राशि की मांग की है। तिवारी ने कहा कि श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल छत्तीसगढ़ में आम जनता के साथ ठगी कर रहा है।




