Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : अब मितानिनों को होगा ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का भुगतान, मुख्यमंत्री करेंगे राशि का अंतरण

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 जुलाई को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की मितानिनों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि दिए जाने की व्यवस्था का शुभारंभ करने के साथ ही सीधे उनके बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि अंतरित करेंगे। राज्य स्तर से मितानिनों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का भुगतान पारदर्शी प्रशासन की ओर छत्तीसगढ़ सरकार का एक और कदम है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : समितियों के सदस्यों को अन्य राज्यों से तुलनात्मक समीक्षा करते हुए उत्कृष्ट कार्यशैली स्थापित करने का कार्य करना है : डॉ रमन सिंह

Chhattisgarh के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का यह कार्यक्रम 12 जुलाई पूर्वान्ह 11 बजे से रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव तथा विजय शर्मा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : बाल बाल बचे भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, ट्रेलर ने कार मारी टक्कर, ट्रक चालक गिरफ्तार

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता Chhattisgarh के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, गुरू खुशवंत साहेब और इंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!