Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़-ओडिशा हाईवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत, पटना में गई 5 की जान, देखें LIVE वीडियो

Chhattisgarh Odisha Border Accident: देश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा का है, जहां हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 8 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दरअसल, तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो और 2 बाइक सवारों को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक ऑटो में 15 लोग सवार थे, जिसमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 8 लोगों की  हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में एक बाइक सवार की भी मौत हुई है। जगदलपुर नंबर की स्कार्पियो ओडिशा की ओर जा रही थी। इसी दौरान बोरिगुमा से करीब 4 किमी पहले बीजापुर गांव के पास स्कार्पियो ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मारी।

यह भी पढ़ें:- रायपुर में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, नए और अनुभवी चेहरों को लोकसभा चुनाव लड़वाएगी कांग्रेस

स्कार्पियो ने ऑटो और एक अन्य बाइक सवार को भी अपने चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। जबकि ऑटो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आगे जाकर पलट गया। वहीं स्कार्पियो भी सड़क किनारे गड्ढे में घुस गई। टक्कर मारने के बाद चालक स्कार्पियो छोड़कर भाग निकला। हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। (Chhattisgarh Odisha Border Accident)

देखिए हादसे का LIVE वीडियो

हादसा जगदलपुर शहर से सटे ओडिशा के बोरीगुमा में हुआ है। घटना में स्कार्पियो सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। इधर, बिहार के पटना में हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग सड़क किनारे गाड़ी ठीक करवा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि तीन की अस्पताल ले जाने के दौरान जान चली गई। घटना पालीगंज अनुमंडल के रानीतलांब थाना क्षेत्र के एनएच 139 पर सैदाबाद गांव के पास की है। हादसे के बाद जेसीबी की मदद से शव को निकाला गया। (Chhattisgarh Odisha Border Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!