Chhattisgarh : 15 अगस्त को सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह में फहराया जाएगा तिरंगा
Chhattisgarh : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशभर (Chhattisgarh) की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने आदेश जारी किया है। आदेश में सभी मस्जिद कमेटियों, मदरसों और दरगाहों को 15 अगस्त को ध्वजारोहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़े :- कानून में खामी नहीं, SC ने भूपेश बघेल की याचिका खारिज की
Chhattisgarh वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने अपील की है कि लोग स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझते हुए देशभक्ति, आपसी एकता और भाईचारे का परिचय दें तथा इस अवसर की गरिमा बनाए रखें।

आदेश में कहा गया है, “15 अगस्त 2025 को हम 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए और स्वतंत्रता के महत्व को आत्मसात करते हुए देशभक्ति, आपसी एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया जाए।”
यह आदेश राज्य के सभी मुतवल्ली, मस्जिद, मदरसा और दरगाहों को भेजा गया है।



