Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Orange Alert : रायपुर में तेज बारिश, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बिजली गिरने और गरज-चमक की चेतावनी

Chhattisgarh Orange Alert : छत्तीसगढ़ में मानसून की समय से पहले दस्तक के बाद मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। रायपुर में शुक्रवार देर रात से तेज बारिश हो रही है। वहीं दुर्ग में भी बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक, तेज बौछारें और बिजली गिरने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :- Soumya & Ranu Bail : कोयला घोटाला केस में सौम्या चौरसिया, रानू साहू समेत 6 आरोपी जेल से रिहा, कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में रहने पर लगाई रोक

पिछले सप्ताहभर से हो रही बारिश के कारण मई का महीना औसत से ज्यादा तरबतर हो चुका है। खासकर दंतेवाड़ा में सामान्य से 2788% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। राज्य के 24 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हो चुकी है, जबकि सिर्फ 4 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। गौरला-पेंड्रा-मरवाही के आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं। (Chhattisgarh Orange Alert)

हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश की रफ्तार अब थोड़ी धीमी हो सकती है। शाम के समय हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी रहेगी। इसके चलते आज प्रदेश में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

बस्तर संभाग के जिलों में आज बारिश की पूरी संभावना जताई गई है, जबकि अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पिछले 6 दिनों में बारिश की गति उतार-चढ़ाव से भरी रही है। बुधवार को 74 इलाकों में बारिश हुई, लेकिन गुरुवार को यह घटकर 27 क्षेत्रों तक सीमित रही। (Chhattisgarh Orange Alert)

मौसम विभाग ने गरज-चमक और बिजली गिरने के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खुले मैदान में न रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें। (Chhattisgarh Orange Alert)

Back to top button
error: Content is protected !!