Accountant General Raipur corruption : रायपुर के महालेखाकार पर आय से अधिक संपत्ति का केस, CBI को 3.32 करोड़ की संपत्ति मिली
Accountant General Raipur corruption : सीबीआई ने रायपुर स्थित महालेखाकार कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी संजय कुमार आचार्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने आचार्य के रायपुर स्थित आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान उनके परिवारजनों के नाम पर 3.32 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ।
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh Orange Alert : रायपुर में तेज बारिश, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बिजली गिरने और गरज-चमक की चेतावनी
सीबीआई के मुताबिक, तलाशी के दौरान आचार्य की पत्नी और बेटे के नाम पर जमीन, मकान, जेवरात, वाहन और अन्य निवेश से जुड़ी संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। एजेंसी ने इन्हें बेनामी संपत्ति माना है और कहा है कि यह उनकी घोषित आय से कई गुना ज्यादा है। (Accountant General Raipur corruption)
सीबीआई की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि संजय आचार्य 1 जनवरी 2013 से 31 मार्च 2025 तक महालेखाकार कार्यालय रायपुर में पदस्थ रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध आय अर्जित की और उसे परिजनों व करीबी रिश्तेदारों के नाम पर निवेश किया। (Accountant General Raipur corruption)
फिलहाल प्रारंभिक जांच में जो संपत्ति सामने आई है, उसमें 3,32,93,298 रुपए मूल्य की परिसंपत्तियाँ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कुछ प्रॉपर्टी दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जिनकी वित्तीय जांच और सत्यापन प्रक्रिया सीबीआई द्वारा की जा रही है। (Accountant General Raipur corruption)
एजेंसी ने कहा कि आचार्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और जांच के दौरान आगे और संपत्ति का खुलासा हो सकता है। मामले में आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें :- Soumya & Ranu Bail : कोयला घोटाला केस में सौम्या चौरसिया, रानू साहू समेत 6 आरोपी जेल से रिहा, कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में रहने पर लगाई रोक
यह भी पढ़ें :- छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सफलता का बड़ा इनाम, 295 जवानों को मिला आउट ऑफ टर्म प्रमोशन



