छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सफलता का बड़ा इनाम, 295 जवानों को मिला आउट ऑफ टर्म प्रमोशन
Chhattisgarh Soldiers Promotion: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इस बीच बस्तर के जंगलों में नक्सलियों को ढेर करने वाले 295 जवानों को आउट ऑफ टर्म प्रमोशन मिला है। इसे लेकर DGP अरुणदेव गौतम ने आदेश जारी किया है, जिसमें अलग-अलग जिलों में पदस्थ 295 सिपाहियों, हवलदारों, ASI और सब इंस्पेक्टरों को आउट ऑफ टर्म यानी समय से पहले प्रमोशन मिला है। आदेश में कहा गया है कि नक्सल ऑपरेशंस में बहादुरी दिखाने वाले जवानों को यह प्रमोशन दिया जा रहा है। इसके तहत हवलदार ASI बना दिए गए हैं, कुछ को सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर की पोस्ट दी गई है।
यह भी पढ़ें:- नारी सशक्तिकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन: डिप्टी CM अरुण साव
किसे-किसे मिला प्रमोशन
- कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल बने 208 जवान
- हेड कांस्टेबल से ASI बने 49 जवान
- SI से इंस्पेक्टर बने 18 जवान
- ASI से SI बने 11 जवान
- पीसी से कंपनी कमांडर बने 3 जवान
- एपीसी से पीसी बने 6 जवान
इन्हें मिला आउट ऑफ टर्म प्रमोशन








इन जिलों के जवानों का प्रमोशन
- बस्तर
- कांकेर
- दंतेवाड़ा
- नारायणपुर
- बीजापुर
- कोंडागांव
- सुकमा
- मोहला-मानपुर
डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने जवानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शौर्य, साहस और समर्पण के साथ कार्यरत छत्तीसगढ़ पुलिस बल के 295 जवानों के क्रम से पूर्व पदोन्नत होने पर बहुत बहुत बधाई। देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए नक्सलवाद के खिलाफ आप सभी ने अग्रिम पंक्ति में रहकर अपने अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय दिया है। जवानों के भुजाओं की ताकत से आने वाला समय निश्चित ही बस्तर में विकास के साथ, सुख, शांति और नई उमंगों भरा होगा। उन्होंने आगे कहा- ये जंगल तो इनका घर है, जवान जमीन के 10 फुट नीचे से भी नक्सलियों को बाहर निकाल लाएंगे। सभी 295 बहादुर साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं। (Chhattisgarh Soldiers Promotion)
डिप्टी CM अरुण साव ने दी बधाई
गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि बस्तर के लाल आतंक से मुक्ति के लिए भारत के संविधान को बस्तर के कोने कोने में लागू करने में आपने महती भूमिका निभाई है, अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया है। इसलिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने उनके सम्मान में ‘क्रम से पूर्व पदोन्नति’ का निर्णय लिया है। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि शौर्य, साहस और समर्पण के प्रतीक हमारे छत्तीसगढ़ पुलिस बल के 295 जांबाज जवानों को पदोन्नति मिली है। सभी जवानों को इस पदोन्नति के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद की छाया से बाहर निकलकर शांति और विकास की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह का कुशल मार्गदर्शन, CM विष्णुदेव साय के सुशासन की नीतियां और हमारे सुरक्षाबलों का साहस इस परिवर्तन के पीछे की असली ताकत हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह से अंत होगा और बस्तर क्षेत्र सुख, शांति और प्रगति की नई कहानी लिखेगा। (Chhattisgarh Soldiers Promotion)



