Google Analytics —— Meta Pixel

Soumya & Ranu Bail : कोयला घोटाला केस में सौम्या चौरसिया, रानू साहू समेत 6 आरोपी जेल से रिहा, कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में रहने पर लगाई रोक

Soumya & Ranu Bail : छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटाले मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया, निलंबित IAS अधिकारी रानू साहू, आईएएस समीर विश्नोई और कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी समेत 6 आरोपियों को सशर्त जमानत दे दी है।

हालांकि, कोर्ट ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी आरोपी फिलहाल छत्तीसगढ़ राज्य में नहीं रह सकेंगे। उन्हें अपने पासपोर्ट संबंधित विशेष अदालत में जमा करने होंगे और एक सप्ताह के भीतर अपने नए पते स्थानीय थाने में दर्ज कराना होगा।

यह भी पढ़ें :- नारी सशक्तिकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन: डिप्टी CM अरुण साव

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। कोर्ट ने कहा कि चूंकि ये आरोपी प्रभावशाली हैं और गवाहों को प्रभावित करने की संभावना है, इसलिए छत्तीसगढ़ में रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती। (Soumya & Ranu Bail)

क्या है कोयला घोटाला मामला?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में एक संगठित कोल लेवी घोटाले का खुलासा किया था, जिसमें आरोप है कि 570 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध वसूली की गई। यह घोटाला खनिज विभाग, राजस्व अधिकारी, कोल ट्रांसपोर्टर्स और व्यापारियों की मिलीभगत से किया गया। ईडी की रिपोर्ट के मुताबिक, कोयले के ऑनलाइन परमिट को ऑफलाइन किया गया, जिससे वसूली के लिए मनमाना तरीका अपनाया गया। इसके लिए तत्कालीन खनिज संचालक IAS समीर विश्नोई ने आदेश जारी किया था। (Soumya & Ranu Bail)

मास्टरमाइंड कौन?

इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी को बताया गया है, जो व्यापारियों से प्रति टन ₹25 की दर से अवैध रकम वसूलता था। फिर उन्हें पीट पास और ट्रांसपोर्ट परमिट जारी किए जाते थे। ईडी ने आरोप लगाया है कि सूर्यकांत ने नौकरशाही से लेकर राजनीतिक तंत्र तक को प्रभावित किया था। उसकी सिफारिश पर ही कई अधिकारियों को पदस्थापना दी जाती थी। (Soumya & Ranu Bail)

किन-किन लोगों पर मामला दर्ज है?

अब तक इस मामले में 36 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है, जिनमें 2 पूर्व मंत्री, वर्तमान और पूर्व विधायक, व्यापारी और सरकारी अफसर शामिल हैं।

जेल में बंद प्रमुख आरोपियों में –

  • सौम्या चौरसिया (पूर्व उपसचिव)
  • रानू साहू (निलंबित IAS)
  • समीर विश्नोई (IAS)
  • सूर्यकांत तिवारी (कोल कारोबारी)
  • संदीप नायक लक्ष्मीकांत, शिव शंकर नाग, मोइनुद्दीन कुरैशी, निखिल चंद्राकर आदि शामिल हैं।

ACB ने तेज की जांच

ED की कार्रवाई के आधार पर ACB और EOW ने इस मामले में छानबीन तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि जल्दी ही कुछ और राजनीतिक और प्रशासनिक नामों पर शिकंजा कसा जा सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!