कुदरत का कहर, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत

Lightning Fell in Jharkhand: झारखंड के रांची में कुदरत ने जमकर कहर बरपाया है। दरअसल, यहां 24 घंटे के अंदर में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से 5 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम से लगातार बारिश हो रही है, जो अभी तक जारी है। इससे कई पुलिया और डायवर्जन डैमेज हो गए हैं। रांची के लालपुर इलाके के हातमा सरायटांड़ में एक युवक उफनते नाले में गिर गया, जिसका शव सोमवार की सुबह करीब 2.5 किमी दूर बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें:- जिम्बाब्वे में प्लेन क्रैश, भारतीय अरबपति और उनके बेटे समेत 6 लोगों की मौत

मृतक की पहचान देव प्रसाद उर्फ छोटू के रूप में हुई। गोंडा थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि व्यक्ति का शव सुबह बरामद किया गया और पोस्टमॉर्टम भी किया गया है। वह रविवार को भारी बारिश के कारण उफनते नाले में गिर गया था। पुलिस ने बताया कि झारखंड के जामताड़ा जिले में रविवार को बिजली गिरने से एक महिला और उसके डेढ़ साल से सात साल की उम्र के तीन बच्चों की मौत हो गई। नारायणपुर थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि ये घटना चंदाडीह लखनपुर में हुई। (Lightning Fell in Jharkhand)

घर की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत

पुलिस ने कहा कि बोकारो जिले में एक मिट्टी के घर की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि 9 और 12 साल की दो बच्चियां पलामू जिले के मायापुर गांव में एक तालाब में डूब गईं। भारी बारिश में कई डायवर्सन और पुलिया भी बह गए। रविवार की रात लगातार बारिश के कारण रांची के रातू इलाके में NH-39 पर एक डायवर्जन बह गया, जिससे रांची-डाल्टनगंज मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। (Lightning Fell in Jharkhand)

4 अक्टूबर तक बारिश की संभावना

प्रदेश की कई नदियों में जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। हालांकि राजधानी रांची में बारिश की तीव्रता कम हो गई है। वहीं मौसम विभाग ने लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि निम्न दबाव प्रणाली के प्रभाव से झारखंड में बड़े पैमाने पर बारिश जारी है। उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में 4 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है। (Lightning Fell in Jharkhand)

Related Articles

Back to top button