Google Analytics —— Meta Pixel

जिम्बाब्वे में प्लेन क्रैश, भारतीय अरबपति और उनके बेटे समेत 6 लोगों की मौत

Plane Crash in Zimbabwe: जिम्बाब्वे में बड़ा विमान हादसा हुआ है, जहां प्लेन क्रैश में भारतीय अरबपति हरपाल रंधावा (उम्र 60 साल) और उनके बेटे आमेर (उम्र 22 साल) समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक सभी सिंगल इंजन वाला सेसना 206 एयरक्राफ्ट हरारे से मुरोवा जा रहे थे। प्लेन क्रैश की वजह टेक्निकल फॉल्ट को बताया जा रहा है। बता दें कि हरपाल रंधावा माइनिंग कंपनी रियोजिम के मालिक थे।

यह भी पढ़ें:- सड़क हादसे का शिकार हुए बीजापुर विधायक, दो बाइकों के टक्कर में MLA विक्रम मंडावी घायल

रियोजिम कंपनी सोना, कोयला, निकल और तांबे का उत्पादन करती है। रंधावा के परिवार ने 4 अक्टूबर 2023 को उनके और उनके बेटे आमेर के लिए मेमोरियल सर्विस का आयोजन किया है। इसमें उनके सभी दोस्तों और अन्य लोगों को इनवाइट किया है। ये प्रोग्राम हारारे के रेनट्री में होगा। पुलिस ने बताया कि प्लेन में चार विदेशी नागरिक थे और बाकी दो जिम्बाब्वे के थे। पुलिस ने कहा कि 29 सितंबर को सुबह 7.30 से 8 बजे के बीच ये हादसा हुआ है। (Plane Crash in Zimbabwe)

रियोजिम का ये एयरक्राफ्ट सुबह 6 बजे हरारे से माइन के लिए रवाना हुआ था और माशावा से लगभग 6 किमी दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रंधावा के दोस्त जर्नलिस्ट और फिल्ममेकर होपवेल चिनोनो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा- मुझे रियोजिम के मालिक हरपाल रंधावा के निधन पर गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनकी पत्नी, परिवार, दोस्तों और रियोजिम कम्युनिटी के साथ हैं। चिनोनो साल 2017 में एक म्युचुअल फ्रेंड के माध्यम से रंधावा से मिले थे। (Plane Crash in Zimbabwe)

बता दें कि रियोजिम को 29 अगस्त 1956 को रियो टिंटो साउदर्न रोडेशिया लिमिटेड के रूप में इनकॉर्पोरेट किया गया था। इसकी स्थापना शुरुआत में मिडलैंड्स में एम्प्रेस निकेल डिपॉजिट को डेवलप करने और खनन करने के लिए की गई थी। रियोजिम 2004 में रियो टिंटो पीएलसी से अलग हो गई थी। यह कंपनी सोना, कोयला, टोल रिफाइन निकल और तांबे का उत्पादन करती है। (Plane Crash in Zimbabwe)

जानकारी के लिए बता दें कि सेसना 206 फिक्स्ड लैंडिंग गियर के साथ सिंगल इंजन वाला एयरक्राफ्ट है। इसका इस्तेमाल कॉमर्शियल एयर सर्विस और इंडिविजुअल यूज के लिए भी किया जाता है। 6 सीटों वाला एयरक्राफ्ट साल 1964 में पेश किया गया था और 1986 तक बनाया गया था। जब सेसना ने अपनी सिंगल इंजन प्रोडक्ट लाइन का उत्पादन रोक दिया था। इसके बाद 1998 में इसे दोबारा पेश किया गया था। (Plane Crash in Zimbabwe)

Back to top button
error: Content is protected !!