सड़क हादसे का शिकार हुए बीजापुर विधायक, दो बाइकों के टक्कर में MLA विक्रम मंडावी घायल
MLA Vikram Mandavi Injured: छत्तीसगढ़ के बाकी जिलों की तरह बीजापुर में भी कांग्रेस की भरोसा यात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। दरअसल, भरोसे की यात्रा कार्यक्रम के दौरान बाइक रैली निकालते वक्त दो बाइक आपस में टकरा गई, जिसमें से एक बाइक को खुद विधायक चला रहे थे, जिसकी वजह से वे घायल हो गए, जिन्हें बीजापुर जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहां से उन्हें एयर एंबुलेस के जरिए रायपुर रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें:- ईद-मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, 5 घायल, 40 अरेस्ट
बता दें कि हादसे में घायल होने से पहले वे कांग्रेस की भरोसा यात्रा में शामिल हुए थे। MLA बुलेट में सवार होकर जनता के बीच पहुंचे थे। मंडावी के कंधे की हड्डी फैक्चर हुई है। उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। यह हादसा मोदकपाल थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक विधायक मंडावी बीजापुर से भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने कार्यकर्ताओं समेत जनप्रतिनिधियों के साथ मद्देड के लिए रवाना हुए थे।इस दौरान मोदकपाल के पास बाइक से गिरने से विधायक विक्रम मंडावी समेत नगर पालिका उपाध्यक्ष घायल हो गए। (MLA Vikram Mandavi Injured)
बीजापुर विधायक हुए भरोसे के सम्मेलन में घायल।बीजापुर से भरोसे के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधियों के साथ मद्देड के लिए हुए थे विधायक रवाना.सड़क दुघर्टना में विधायक विक्रम मंडावी सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष हुए घायल। @ChhattisgarhCMO @bhupeshbaghel @AwadheshMishra_ pic.twitter.com/dofGOhLg6G
— भरत दुर्गम{vihaan Durgam} (@bhratdurgam) October 2, 2023
हादसे में विधायक विक्रम मंडवी का कालर बोन टूटा गया है। बताया जा रहा है कि मोदकपाल के पास ब्रेक मारने की वजह से अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गए। विधायक को चोट लगने के बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। हालांकि उन्हें जगदलपुर से रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने MLA मंडावी की बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ, मैं उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। (MLA Vikram Mandavi Injured)
बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ, मैं उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) October 2, 2023



