Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में धान की बंपर खरीदी, प्रदेश में 103.63 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

Chhattisgarh Paddy Purchase: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान लगातार जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस साल मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 103.63 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 22 हजार 468 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि का भुगतान किया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के अनुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का लाभ पहले बेच चुके किसानों को भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को ED ने भेजा चौथा समन, 18 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

इसका मतलब यह है कि एक नवंबर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के मुताबिक धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केंद्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राज्य के किसानों से इस साल 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होने से किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने पर 65,100 रुपए मिलेगा। इस तरह देखा जाए तो इस साल धान विक्रय पर किसानों को बीते साल की तुलना में 25,500 रुपए का अतिरिक्त लाभ होगा। मार्कफेड के महाप्रबंधक से के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 19 लाख 87 हजार 331 किसानों से 103 लाख 63 हजार 489 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। (Chhattisgarh Paddy Purchase)

किसानों को एकमुश्त मिलेगी अंतर की राशि: CM साय

धान की खरीदी के एवज में किसानों को 22 हजार 468 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 86 लाख 62 हजार 842 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध में मिलर्स द्वारा 63 लाख 15 हजार 722 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। इस साल राज्य में 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी अनुमानित है। बता दें कि सरकार किसानों से प्रति क्विंटल 3100 के दार से धान की खरीदी कर रही है। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि MSP के अलावा अंतर की राशि एकमुश्त दी जाएगी। (Chhattisgarh Paddy Purchase)

Back to top button
error: Content is protected !!