Chhattisgarh: किरंदुल पुलिस का मानवीय चेहरा फिर से सामने आया: गुमशुदा बच्चे को एक घंटे के अंदर परिजनों के किया सुपुर्द
Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के किरंदुल पुलिस ने एक बार फिर अपनी त्वरित और जिम्मेदार कार्रवाई से लोगों का विश्वास जीता है। संतोष सोना, जो मिश्रा कैम्य, थाना किरंदुल का निवासी है और एक कलाकार भी हैं, का 9 वर्षीय पुत्र दिव सोना सुबह 6:00 बजे घर से बिना बताए निकल गया। बच्चे के अचानक गायब होने से परिवार परेशान हो गया और आसपास के क्षेत्रों तथा रिश्तेदारों में बच्चे को ढूंढने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।
यह भी पढ़ें:- BJP ने किया 9 राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख आज
परिवार ने थाना किरंदुल में सूचना दी, जिसे तत्काल गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और स्वयं अपनी टीम के साथ बच्चे की खोज में निकल पड़े। मात्र एक घंटे के अंदर, उन्होंने बच्चे को ढूंढ निकाला और उसे सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
यह पहली बार नहीं है जब थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू ने त्वरित कार्रवाई से बच्चों को बरामद किया हो। इससे पहले भी साहू ने इसी तरह की घटनाओं में त्वरित एक्शन लेकर 1 से 1.30 घंटे के अंदर तीन से चार बच्चों को ढूंढ निकाला था। इन घटनाओं में भी उनकी भारी प्रशंसा हुई थी।
मार्च महीने में भी होली के दिन एक घटना हुई थी, जब मुख्य बाजार की एक महिला, जो गुपचुप व्यवसाय करती है, रोते हुए थाने पहुंची कि उसका बच्चा लापता हो गया है। उस समय भी थाना प्रभारी ने पुलिस होली छोड़कर अपनी टीम के साथ सक्रियता दिखाते हुए एक घंटे के अंदर उस बच्चे को ढूंढ कर परिजनों को सुपुर्द किया था।
हाल ही में भी एक और घटना में, मेन मार्केट किरंदुल के टेंट व्यवसायी विनोद सोनी का 5 वर्षीय बच्चा, जो नर्सरी में पढ़ता है, स्कूल से लौटते वक्त गायब हो गया था। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी साहू ने तुरंत एक्शन लेते हुए ग्राम समलवार से एक घंटे के भीतर बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था।
इन लगातार सफलताओं ने किरंदुल पुलिस को शहर में एक सकारात्मक छवि दी है और उनकी त्वरित और मानवीय कार्रवाईयों की शहर भर में प्रशंसा हो रही है।




