Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : राष्ट्रपति मुर्मू जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की

Chhattisgarh : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर प्रभु के आशिर्वाद लिये. इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, एसएसपी संतोष सिंह, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़े :- अब बड़े स्कूलों में पढ़ेंगे श्रमिकों के बच्चे, श्रमवीरों के लिए तीन नई योजना पर लगी मुहर, पढ़ें पूरी खबर

बता दें, राष्ट्रपति मुर्मू ने मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर देशवासियों के लिए मंगल कामना की और मंदिर समिति के सदस्यों से मुलाकात भी की. इस दौरान राष्ट्रपति ने मंदिर के महत्व और यहां की धार्मिक परंपराओं के बारे में जानकारी ली. इसके बाद राष्ट्रपति भिलाई में आयोजित दीक्षांत समारोह के लिए रवाना हुईं। (Chhattisgarh )

गौरतलब है कि ओड़िसा के जगन्नाथ पुरी स्थित महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ के पांव छत्तीसगढ़ के सोंढूर, पैरी और महानदी के त्रिवेणी संगम के तट पर स्थित प्रयाग नगरी राजिम में पड़े थे, जिसे वर्तमान में भगवान कुलेश्वर मंदिर के रूप में आज लाखों श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं। इसी की याद में गायत्री नगर में भी महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कराया गया है।

भगवान जगन्नाथ के किए दर्शन
भगवान जगन्नाथ के किए दर्शन

स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
इससे पहले स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी से मुलाकात की। डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पुष्पगुच्छ भेंट कर छत्तीसगढ़ की पुण्य धरती पर स्वागत किया।

डॉ. रमन सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ अपना 25 वां वर्ष पूरा करने जा रहा है। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान स्पीकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को प्रदेश के विधानसभा प्रांगण और आदिवासी संस्कृति से रचे-बसे बस्तर में मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए आमंत्रित भी किया। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!