Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : छात्राओं से छेड़छाड़, प्रधानपाठक निलंबित, शिकायत के बाद जेडी ने की कार्रवाई

Chhattisgarh Principal Suspended : छात्राओं से छेड़छाड़ करने और अपशब्द कहने वाले प्रधान पाठक को निलंबित (Chhattisgarh Principal Suspended) कर दिया गया है,बताया जा रहा है कि स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ एवं अशोभनीय व्यवहार करने एवं गलत ढंग से शरीर को स्पर्श करने वाले प्रधान पाठक को संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग आर.एल.ठाकुर ने निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़े :- Horoscope 30 August 2024: आज शुक्रवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

शिकायत मिली सही
पूरा मामला बालोद जिले के गुरूर विकासखंड के ग्राम चिटौद का है. शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक कांशीराम साहू के खिलाफ छात्राओं के साथ छेड़छाड़, अपशब्द कहने, पढ़ाने में रूचि नहीं लेने और नियमित रूप से स्कूल में उपस्थित नहीं होने की शिकायत की गई थी. इस शिकायत की जांच विकास खंड शिक्षा अधिकारी गुरूर ललित चंद्राकर ने की. जांच में प्रिंसीपल पर लगे आरोप सही मिले. जिसके बाद प्रिंसीपल पर कार्रवाई की गई.

प्रधानपाठक इन नियमों के तहत सस्पेंड
प्रधानपाठक के काम को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के उपनियम (1) (2) (3) के विपरीत गंभीर कदाचरण की श्रेणी में बताया गया है. जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी बालोद के अनुशंसा के आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09 (1) (क) के तहत प्रधान पाठक कांशीराम साहू को निलंबित किया गया. निलंबन (Chhattisgarh Principal Suspended) के दौरान प्रधानपाठक खैरागढ़-छुईखदान-गंण्डई में पदस्थ रहेंगे.

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरूर विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यामिक शाला चिटौद में पदस्थ प्रधान पाठक कांशीराम साहू के विरुद्ध स्कूल में पढ़ाई कर रहे छात्राओं से छेड़छाड़ करने, अशोभनीय व्यवहार करने, अपशब्द कहने का आरोप था.

प्रिंसीपल का सस्पेंसन ऑर्डर

Chhattisgarh Principal Suspended
Chhattisgarh Principal Suspended
Back to top button
error: Content is protected !!