हाईटेक होंगे छत्तीसगढ़ के 7 रेलवे स्टेशन, ऐसे बदलेगी तस्वीर, पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh Railway Station: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें छत्तीसगढ़ के 7 रेलवे स्टेशन रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, तिल्दा-नेवरा, अकलतरा, भिलाई पावर हाउस और महासमुंद शामिल हैं। गौरतलब है कि इस योजना में छत्तीसगढ़ के कुल 32 रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है। इन स्टेशनों के पुनर्विकास में 1660 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। प्रधानमंत्री के इस शिलान्यास कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन शामिल हुए। उन्होंने रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए तैयार मॉडल का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में आयोजित की गई थी।


यह भी पढ़ें:- वर्ल्ड क्लास सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए ICAI को दी जाएगी 5 एकड़ जमीन: CM बघेल
राज्यपाल हरिचंदन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के शिलान्यास के इस समारोह में उपस्थित होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। यात्री सुविधाओं का विकास देश के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। रेलवे देश की जीवन रेखा है। रेलवे के विकास का देश के विकास पर तत्काल और सीधा प्रभाव पड़ता है। आर्थिक विकास में उत्प्रेरक के रूप में रेलवे की भूमिका सार्वभौमिक रूप से मान्यता प्राप्त है। (Chhattisgarh Railway Station)
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आज शिलान्यास समारोह में रायपुर स्टेशन पर पधारे छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन जी का स्वागत करते महाप्रबंधक #SECR
#AmritBharatStations @RailMinIndia @AshwiniVaishnaw @DRMBilaspur @drm_raipur @GMSECR @drmngpsecr pic.twitter.com/GlESUKXrVK— South East Central Railway (@secrail) August 6, 2023
उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय देश भर में रेल नेटवर्क के तेजी से विकास और रेलवे द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं में सुधार के लिए सभी प्रयास कर रहा है। देश भर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1307 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का वर्तमान प्रयास रेलवे के साथ बेहतर सुविधाओं और यात्री अनुभव की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। राज्यपाल ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि इस महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना में छत्तीसगढ़ के कुल 32 रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इन 32 स्टेशनों के पुनर्विकास में 1660 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। (Chhattisgarh Railway Station)
‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत आज बिलासपुर और रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 7 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की नींव रखी गई है। इन स्टेशनों पर दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाओं समेत विभिन्न वर्ल्ड क्लास फैसेलिटीज डेवलप की जाएंगी।
#AmritBharatStations pic.twitter.com/52skH9o2jg— Ministry of Railways (@RailMinIndia) August 6, 2023
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में 7 स्टेशनों की आधारशिला रखा, जिनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, तिल्दा-नेवरा, अकलतरा, भिलाई पावर हाउस और महासमुंद शामिल हैं। बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों कों प्रत्येक स्टेशनों के लिए 500 करोड़ रूपए की लागत से एक बड़ा उन्नयन मिलेगा। बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित की जाने वाले इन स्टेशनों पर वाइड कॉनकोर्स, फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट, एस्केलेटर, वेटिंग रूम, वाणिज्यिक क्षेत्र और रिटेल काउंटर जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। योजना में मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट की परिकल्पना की गई है। अन्य छोटे स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाओं का उन्नयन किया जाएगा और उन्हें चौड़े एफओबी, अग्रभाग सुधार, प्रतीक्षा क्षेत्र, लिफ्ट, एस्केलेटर आदि जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। (Chhattisgarh Railway Station)
Transforming Railway Stations for New Bharat!
Under the Amrit Bharat Station Scheme, foundation stone has been laid for redevelopment of Railway Stations in Chhattisgarh which will have modern facilities and are designed to meet future requirements.#AmritBharatStations pic.twitter.com/m9yTMhb1k5
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) August 6, 2023
राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि यह जानकर संतुष्टि होती है कि भारतीय रेलवे जनता के लिए मात्रा और गुणवत्ता दोनों के संदर्भ में सेवाओं के स्तर को बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। मैं पुनर्विकास योजना में हमारे राज्य के स्टेशनों का चयन करने के लिए छत्तीसगढ़ के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। यह निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ-साथ पारगमन उन्मुख सुविधाओं के माध्यम से विकास के नए रास्ते खोलने का काम करेगा। रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने PM मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास देश समेत प्रदेशवासियों के लिए बड़ी सौगात है। रेलवे स्टेशनों का विकास एयरपोर्ट के तर्ज पर किए जाने की सोच प्रशंसनीय है। (Chhattisgarh Railway Station)
नए भारत की नई पहचान अमृत भारत स्टेशन
रायपुर स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास
बेहतर लाइटिंग, सर्कुलेटिंग एरिया, दिव्यांगजन अनुकूल स्टेशन बिल्डिंग, स्थानीय संस्कृति व वास्तुकला की झलक सहित कई सुविधाओं का विकास#AmritBharatStations #SECR pic.twitter.com/7o28bJDlLs— South East Central Railway (@secrail) August 6, 2023
नए भारत की नई पहचान अमृत भारत स्टेशन
रायपुर के पुनर्विकास का शिलान्यास
बेहतर लाइटिंग, सर्कुलेटिंग एरिया, दिव्यांगजन अनुकूल स्टेशन बिल्डिंग सहित कई सुविधाओं का विकास#AmritBharatStations #SECR pic.twitter.com/mbogsDNUb7— South East Central Railway (@secrail) August 6, 2023
नए भारत की नई पहचान अमृत भारत स्टेशन
बिलासपुर के पुनर्विकास का शिलान्यास
बेहतर लाइटिंग, सर्कुलेटिंग एरिया, दिव्यांगजन अनुकूल स्टेशन बिल्डिंग, स्थानीय संस्कृति व वास्तुकला की झलक सहित कई सुविधाओं का विकास#AmritBharatStations#SECR pic.twitter.com/Sj7FiQyfMq— South East Central Railway (@secrail) August 6, 2023
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत तिल्दा-नेवरा रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प…#AmritBharatStations#SECR pic.twitter.com/6PEPwiGlP2
— South East Central Railway (@secrail) August 6, 2023
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प…#AmritBharatStations#SECR pic.twitter.com/fugqdRLoAT
— South East Central Railway (@secrail) August 6, 2023
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत अकलतरा रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प…#AmritBharatStations#SECR pic.twitter.com/Np7D7MDcUL
— South East Central Railway (@secrail) August 6, 2023
उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की तर्ज पर रायपुर रेलवे स्टेशन एक मॉडल स्टेशन के रूप बनकर तैयार होगा, जिस तरह बच्चे-बुजुर्ग समेत लोग एयरपोर्ट को देखने जाते हैं। उसी तरह रेलवे स्टेशन को भी देखने आएंगे। यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। एक नए स्वरूप में स्टेशन के विकास से आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्रम के दौरान अमृत भारत महोत्सव के तहत रायपुर के स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के करकमलों से पुरस्कार और प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर विधायक बृजमोहन अग्रवाल, दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के GM अलोक कुमार समेत जनप्रतिनिधिगण, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक उपस्थित थे। (Chhattisgarh Railway Station)









