वर्ल्ड क्लास सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए ICAI को दी जाएगी 5 एकड़ जमीन: CM बघेल
CM On Chartered Accountants: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए ‘वर्ल्ड क्लास सेंटर ऑफ एक्सीलेंस‘ की स्थापना के लिए ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया‘ को पांच एकड़ जमीन देने की घोषणा की है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना ICAI द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ICAI के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन ‘उत्कर्ष’ के दूसरे दिन अधिवेशन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।
यह भी पढ़ें:- CM बघेल का बड़ा ऐलान, नायब तहसीलदार भी अब कहलाएंगे राजपत्रित अधिकारी
मुख्यमंत्री ने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राज्य और देश की आर्थिक प्रगति में चार्टर्ड एकाउंटेट्न्स का महत्वपूर्ण योगदान होता है। चार्टर्ड अकाउंटेंट व्यापार, व्यवसाय और उद्योग के आईने की तरह होते हैं, जो उनकी वास्तविक आर्थिक स्थिति को दिखाने का काम करते हैं और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मार्गदर्शन देकर अपना योगदान देते हैं। अधिवेशन के दौरान इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। (CM On Chartered Accountants)
CA के छात्रों की नेशनल कॉन्फ़्रेंस में शामिल हुआ। इस दौरान नवा रायपुर में जमीन देने की घोषणा की। pic.twitter.com/LW5876PdF8
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 6, 2023
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी क्षेत्र की प्रगति के लिए उसके लिए अच्छा वातावरण तैयार करने की जरूरत होती है। ICAI नवा रायपुर में वर्ल्ड क्लास इंस्टिट्यूट बनाना चाहता है, इसके लिए राज्य सरकार जमीन देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से आगे बढ़ते छत्तीसगढ़ राज्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए अच्छी संभावनाएं हैं। राज्य सरकार की नीतियों से छत्तीसगढ़ में पिछले पौने पांच सालों में कृषि, उद्योग, व्यापार के क्षेत्र में उत्साहजनक वातावरण निर्मित हुआ है। राज्य सरकार की नई उद्योग नीति से नए-नए उद्योग धंधे शुरू हुए हैं। खेती-किसानी आज छत्तीसगढ़ में लाभ का व्यवसाय बन गया है। (CM On Chartered Accountants)
घोषणा:
आज साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम, रायपुर में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया को 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' की स्थापना के लिए नवा रायपुर में 5 एकड़ जमीन देने की घोषणा की है.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 6, 2023
पिछले पौने पांच सालों में प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या 12 लाख से बढ़कर 26 लाख हो चुकी है। खेती का रकबा 22 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 32 लाख हेक्टेयर हो गया है। समर्थन मूल्य पर पहले जहां 55 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी होती थी, वहीं इस वर्ष हमने 107 लाख मेट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह स्वास्थ और शिक्षा के क्षेत्र में भी राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के हर संभव प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बिजली की खपत सबसे ज्यादा है, यहां 2200 यूनिट प्रति व्यक्ति बिजली क बिजली की खपत हो रही है। (CM On Chartered Accountants)
LIVE: National Conference of CA Students (Science College Auditorium) https://t.co/fX7c85hTcY
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 6, 2023
बिजली की मांग 4100 मेगावाट से बढ़कर 5800 मेगावाट हो गई है। बिजली की खपत में बढ़ोतरी छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति का द्योतक है। कोरोना काल में जब सभी जगह आर्थिक मंदी का प्रभाव था, छत्तीसगढ़ इससे अछूता रहा। उद्योग, व्यापार सहित सभी सेक्टरों में उन्नति हुई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि राज्य के लोगों के चेहरे की मुस्कान है। लोगों के सपनों को उड़ान देने की जिम्मेदारी सरकार की होती है। राज्य सरकार इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यापार और व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए नवा रायपुर में 1000 एकड़ में एशिया के सबसे बड़े होल सेल मार्केट की स्थापना की जाएगी। (CM On Chartered Accountants)

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पहले एक्टिंग मुख्य न्यायाधीश और गुवाहाटी हाइकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रमेश सूरजमल गर्ग, ICAI के वाइस प्रेसीडेंट रंजीत कुमार अग्रवाल, लल्लूराम न्यूज के फाउंडर नमित जैन और सेंटर कॉउंसिल के मेंबर्स विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस राष्ट्रीय अधिवेशन के अवसर पर द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा प्रकाशित पत्रिका का विमोचन किया। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के प्रथम एक्टिंग मुख्य न्यायाधीश रमेश सूरजमल गर्ग ने कहा कि छत्तीसगढ़ पूरे देश के लिए एक मॉडल के रूप में उभरा है। छत्तीसगढ़ देश के किसी भी अच्छे राज्य से स्पर्धा कर सकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज और अच्छे इंस्टिट्यूटस की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया। (CM On Chartered Accountants)
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
ICAI के वाइस प्रेसीडेंट रंजीत कुमार अग्रवाल ने कहा कि राज्य की इकॉनामी कैसे ग्रोथ करें, रिवेन्यू कलेक्शन कैसे बढ़े और नागरिकों को कैसे बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके, इसके लिए चार्टर्ड एकाउंटेंट्स बेहतर योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि संसद द्वारा 1949 में एक्ट पारित कर ICAI की स्थापना की गई थी। 75 सालों में 1600 मेंबर के साथ शुरू हुए ICAI की मेंबरशिप बढ़कर 4 लाख हो गई है। कार्यक्रम को SSEB के चेयरमेन मंगेश किनारे ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बच्चों की स्किल बढ़ाने में योगदान देगा। नमित जैन और रायपुर ब्रांच के चेयरमेन रवि ग्वालानी, रायपुर ब्रांच सीआईसीएएसए की चेयरमेन रश्मि भांग्ला ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न स्थानों से आए सीए के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। (CM On Chartered Accountants)



