Google Analytics —— Meta Pixel

रामलला के ननिहाल से अयोध्या भेजा गया चावल, CM साय ने 11 ट्रकों को किया रवाना 

Chhattisgarh Rice Gift Ayodhya: रामलला के ननिहाल यानी छत्तीसगढ़ से 300 मीट्रिक टन चावल अयोध्या भेजा गया है। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए CM विष्णुदेव साय ने चावल से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाई। रायपुर के श्रीराम मंदिर से चावल से भरे 11 ट्रकों को रवाना किया गया है, जिसका उपयोग 22 जनवरी को महाभंडारे में किया जाएगा। अयोध्या का महाभंडारा छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल से महकेगा। राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल कहा है कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का मामा पक्ष है। इसलिए छत्तीसगढ़ श्रीराम का ननिहाल है और मायरू स्वरूप 300 टन चावल अयोध्या भेजा गया है। ये चावल राम लला को लगने वाले भोग और भंडार के लिए उपयोग होंगे। ये चावल आर. बी. गोल्ड किस्म का है।

बता दें कि प्रदेश के राइसमिलर्स एसोसिएशन की तरफ से यह चावल भेजा गया है। सभी 33 जिलों से चावल एकत्र किए गए। इसमें छत्तीसगढ़ की सबसे अच्छी किस्म का चावल शामिल है। राइसमिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि अयोध्या राम मंदिर समिति के पदाधिकारी चंपत राय ने छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स को पत्र लिखकर चावल भेजने का अनुरोध किया था। इसके बाद चावल भेजने का फैसला लिया गया। छत्तीसगढ़ को ‘धान का कटोरा’ कहा जाता है। राज्य में एक से बढ़कर एक चावल की किस्मों का उत्पादन होता है। छत्तीसगढ़ में भगवान राम को सिर्फ पूजते ही नहीं है बल्कि प्रदेश के लोग उन्हें भांजे के रूप में अपना आराध्य देव भी मानते हैं। (Chhattisgarh Rice Gift Ayodhya)

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे चंदखुरी में सफेद कमल खिले तालाब के बीचो-बीच माता कौशल्या का भव्य मंदिर है। इसे 10वीं शताब्दी में बनाया गया था। त्रेता युग में इसे कौशलपुर नगरी के नाम से पुकारा जाता था। पुराणों के मुताबिक भगवान राम की माता कौशल्या का जन्म स्थान छत्तीसगढ़ है। यह उनका मायका है। भगवान राम का ननिहाल है। चंदखुरी में बने भव्य मंदिर में माता कौशल्या की गोद में भगवान राम बैठे हुए दिखाई देते हैं। इसी जगह को भगवान राम का ननिहाल कहते हैं। भूपेश सरकार में राम वनगमन पथ के तहत इस मंदिर का भव्य निर्माण किया गया है। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम जब वनवास पर निकले थे तो यही से उन्होंने दक्षिण भारत की यात्रा की शुरुआत की थी। (Chhattisgarh Rice Gift Ayodhya)

भगवान राम की कर्मस्थली अयोध्या माना जाती है, लेकिन उनकी तपोस्थली छत्तीसगढ़ को माना जाता है, जहां उन्होंने 10 साल से ज्यादा वनवास काटा है। रायपुर से 27 किलोमीटर दूर चंद्रखुरी में भगवान राम की माता कौशल्या की जन्म स्थली है, जहां मां कौशल्या की गोद में रामलला बैठे हैं। इसलिए छत्तीसगढ़ भगवान राम को भांजे की तरह मानता है। इस लिए छत्तीसगढ़ को भगवान राम का ननिहाल माना जाता है और राज्य में लोग भगवान राम को भांजा का रिश्ता मानते है। रामायण काल में छत्तीसगढ़ को दक्षिण कौशल के नाम से जाना जाता था। राजा दशरथ ने दक्षिण कौशल के राजा भानुमंत की बेटी कौशल्या से विवाह किया। इसके बाद अयोध्या और दक्षिण कौशल का रिश्ता जुड़ गया। छत्तीसगढ़ को भगवान राम का ननिहाल माना गया। इसके पीछे आधार ये है कि देश में एकमात्र कौशल्या माता मंदिर छत्तीसगढ़ में है। (Chhattisgarh Rice Gift Ayodhya)

Back to top button
error: Content is protected !!