Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Road Accident : मेटाडोर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार की मौके पर ही मौत

Chhattisgarh Road Accident : देवभोग रोड पेंड्रा मोड़ के पास एक मेटाडोर और मोटरसायकल सवार ज़बरदस्त भिंडत हो गई है हादसा इतना भयानक था कि मोटरसायकल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत गई है , रायपुर की ओर जा रहे मेटाडोर ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक को टक्कर मार दी.

यह भी पढ़े : – रायपुर पहुंचे डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव , कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर किया स्वागत

मृतक का नाम जोहन बाल्मिकी बताया जा रहा है, हादसा नेशनल हाइवे में बाजघाटी मोड के आगे पेंड्रा रोड के पास लगभग साढ़े 12 बजे हुआ. वाहन के टक्कर से सिर में गंभीर चोंट आई. भेजा निकल कर बाहर आ गया था. Chhattisgarh Road Accident

पैर और हाथ की हड्डियां भी टूट गई थी. मौके पर ही शख्स ने दम तोड़ दिया. मैनपुर पुलिस को सूचना मिलते ही. मैनपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहन चालक को गिरफ्तार किया. साथ ही वाहन को जब्त कर लिया है. वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतक बाजार बाजार और गांव-गांव जाकर मिठाई बेचने का काम करता था. Chhattisgarh Road Accident

Back to top button
error: Content is protected !!