Google Analytics —— Meta Pixel

धरसीवा विधानसभा में खरोरा मंडल के शक्ति केंद्र पचरी व कुम्हारी में BJP की बैठक हुई

धरसीवा : भारतीय जनता पार्टी  (BJP) की बैठक जोन क्रमांक 4 प्रभारी व नगर पंचायत खरोरा के अध्यक्ष अनिल सोनी के द्वारा बैठक लिया गया। जिसमें प्रमुख रुप से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य महेश नायक जी, सोहन धीवर , पचरी के सरपंच अभिषेक वर्मा , परस नायक पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष, सहप्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक संतोष वर्मा , शक्ति केंद्र प्रभारी अशोक वर्मा , मोहर दास पाटिल , पूर्व जनपद बलदाऊ वर्मा , पंचराम यादव पार्षद खरोरा, एवं बूथ अध्यक्षो की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी। उक्त बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

बैठक (BJP ) में महासंपर्क अभियान कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई एवं कार्यक्रम से संबंधित सामग्री वितरण किया गया।बैठक में शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक एवं सहसंयोजकों को बताया कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए कार्य किए हैं उसे महा संपर्क अभियान के तहत बूथ स्तर तक हर घर जाकर लोगों को बताना है यह महा संपर्क अभियान 23 जून से 30 जून तक चलना है। इस अभियान में पार्टी के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है सभी को आम जनता के घर-घर जाकर संपर्क करना है एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताना है।

यह भी पढ़े : – रायपुर पहुंचे डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव , कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर किया स्वागत

बैठक में सभी शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक एवं सहसंयोजक व बूथ अध्यक्ष व अन्ना प्रभारी ने साथ में भारी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और केंद्र सरकार की इस योजना की प्रशंसा करते हुए फिर से 2024 में भारी मतों के साथ भाजपा की सरकार बनाने संकल्प लिया। (BJP)

Back to top button
error: Content is protected !!