Trending

Chhattisgarh Pradesh Sahu Sangh: नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ 26 मनोनित पदाधिकारियों ने ली शपथ, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh Pradesh Sahu Sangh: छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण आज राजधानी रायपुर स्थित इंडोर स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अध्यक्षता अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता ने किया। 

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष (पुरुष) भुनेश्वर साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला) मोहन कुमारी साहू को शपथ दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने मनोनित 26 पदाधिकारियों को मिले दायित्वों के लिए शपथ दिलाया। 

Chhattisgarh Pradesh Sahu Sangh: नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (Chhattisgarh Pradesh Sahu Sangh) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने कहा, मुझे मिली जीत स्वर्गीय अर्जुन हिरवानी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं। जब तक पद में रहूंगा, किसी भी पार्टी से चुनाव नही लड़ूंगा। उन्होंने आगे कहा, समाज के हित में निरंतर कार्य करता रहूंगा। छत्तीसगढ़ साहू संघ को संगठित करने के लिए प्रदेशभर में पदयात्रा निकालने की बात कही हैं।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ का शपथ ग्रहण समारोह, अपनी संस्कृति, खान-पान, रहन सहन पर सभी को गर्व होना चाहिए

नवनिर्वाचित पदाधिकारी

प्रदेश अध्यक्ष : टहल सिंह साहू (बालोद)
प्रदेश उपाध्यक्ष (पुरूष) : भुनेश्वर साहू (गरियाबंद)
प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला) : मोहन कुमारी साहू (जांजगीर)

मनोनित पदाधिकारीगण

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

  1. सनद बंटी साहू – रायपुर
  2. गिरवर साहू – कांकेर
  3. लक्ष्मी साहू – गरियाबंद
  4. रामकुमार साहू – बेमेतरा
  5. बृजेश साहू – बिलासपुर

प्रदेश महामंत्री

  1. हलधर साहू – बालोद
  2. लखनलाल साहू – दुर्ग
  3. दयाराम साहू – धमतरी

प्रदेश कोषाध्यक्ष
हनुमंत साहू – रायपुर

प्रदेश उपाध्यक्ष

  1. द्वारिका साहू – आरंग, रायपुर
  2. खिलावन साहू – भिलाई
  3. कुलदीप साहू – नवापारा, रायपुर
  4. पार्वती साहू – रायपुर

प्रदेश सलाहकार

  1. पवन साहू – बालोद
  2. रमेश साहू – दुर्ग
  3. के. आर. गजबल्ला – कांकेर

प्रदेश संयोजक (प्रकोष्ठ)

  1. न्याय प्रकोष्ठ : आनंद राम साहू रायपुर
  2. युवा प्रकोष्ठ : आनंद साहू – राजनांदगांव
  3. अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ : यशवंत साहू रायपुर
  4. अधिवक्ता प्रकोष्ठ : रमेश साहू रायपुर
  5. महिला प्रकोष्ठ : शीलू साहू मुंगेली
    सहसंयोजिका (महिला प्रकोष्ठ)
    भूमिका साहू – रायपुर
    चित्रलेखा साहू – रायपुर

संभागीय संयोजक

  1. युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग : पवन साहू रायपुर
  2. युवा प्रकोष्ठ दुर्ग संभाग : देवकुमार साहू भिलाई
  3. महिला प्रकोष्ठ रायपुर संभाग : केशरी साहू आरंग, रायपुर

Related Articles

Back to top button