Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ शर्मसार: पंचायत सचिव ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। जयनगर थाना क्षेत्र में पदस्थ एक पंचायत सचिव पर अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध POCSO एक्ट सहित संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

यह भी पढ़े :- रायपुर प्रेस क्लब चुनाव परिणाम घोषित: मोहन तिवारी अध्यक्ष, गौरव शर्मा महासचिव बने, ‘संगवारी’ पैनल ने जीते प्रमुख पद

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी कथित रूप से घुमाने के बहाने नाबालिग को अपने साथ ले गया था, जहां उसके साथ आपराधिक कृत्य किए जाने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे शीघ्र हिरासत में लिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि प्रकरण की विवेचना जारी है और पीड़िता के बयान न्यायालय में दर्ज कराने की प्रक्रिया भी की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि आरोपी के संबंध में कोई सूचना प्राप्त हो, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।

Back to top button
error: Content is protected !!