Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 : अब 1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh Rajyotsava 2025 : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब केवल एक दिन के लिए रायपुर आएंगे। पहले उनका दो दिवसीय प्रवास तय था, लेकिन बिहार चुनाव में व्यस्तता के कारण कार्यक्रम को घटाकर एक दिन कर दिया गया है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस (Chhattisgarh Rajyotsava 2025) के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी रायपुर में पांच प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पहले वे नवा रायपुर स्थित सत्य साईं अस्पताल पहुंचेंगे, जहां बच्चों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान के शांति शिखर भवन का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री नवा रायपुर स्थित ट्राइबल म्यूजियम का अवलोकन करेंगे, जहां वे राज्य की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी प्रदर्शनी देखेंगे। इसके पश्चात वे नई विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

दोपहर लगभग 3 बजे प्रधानमंत्री मोदी राज्योत्सव स्थल पहुंचेंगे और राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगे। आमसभा को संबोधित करने के बाद शाम को वे दिल्ली लौट जाएंगे।

🏛️ मुख्यमंत्री साय ने की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को नवा रायपुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और राज्य की 25 वर्ष की विकास यात्रा को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

🎉 पांच दिन चलेगा राज्योत्सव समारोह

इस वर्ष छत्तीसगढ़ अपना 25वां स्थापना दिवस (रजत जयंती वर्ष) मना रहा है। राज्य सरकार ने राज्योत्सव कार्यक्रम को तीन दिन से बढ़ाकर पांच दिन तक आयोजित करने का निर्णय लिया है।
1 से 5 नवंबर तक नवा रायपुर में भव्य आयोजन होंगे। समापन समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। (Chhattisgarh Rajyotsava 2025)

🧾 नोडल अफसर नियुक्त

राज्य शासन ने प्रधानमंत्री के प्रवास और कार्यक्रमों की समन्वय व्यवस्था के लिए 6 वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

  • मनोज कुमार पिंगुआ (एसीएस, गृह एवं जेल) — प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रमों के मुख्य नोडल अफसर
  • सोनमणि बोरा (प्रमुख सचिव, जनजाति विभाग) — ट्राइबल म्यूजियम लोकार्पण
  • एस. प्रकाश (सचिव, परिवहन) — संसदीय कार्य और विधानसभा उद्घाटन की व्यवस्था
Back to top button
error: Content is protected !!