Chhattisgarh weather update :छत्तीसगढ़ में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, मौसम शुष्क रहने की संभावना

Chhattisgarh weather update: प्रदेश में गर्मी भी रफ्तार पकड़ना शुरू कर दी है. धीरे-2 तापमान भी बढ़ रहा है. जिसके कारण अब तेजी से गर्मी का एहसास भी होने लगा है. दोपहर से लेकर शाम तक गर्मी पड़ रही (Chhattisgarh weather update) है. लेकिन सुबह और रात के समय गर्मी से राहत मिल रही है क्योंकि सुबह के समय तेज धूप नहीं होती है.
प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम होने के कारण बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया।रायपुर समेत पूरे प्रदेश में अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. जिसकी वजह से धूप भी तेज पड़ रही है और गर्मी का एहसास भी अब लोगों को होने लगा है.
इसे भी पढ़ें-Rashifal 16 March 2022: कैसा रहेगा आपका बुधवार का दिन, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना भविष्यफल
वहीं, मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम होने के कारण मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. इस दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड रहने की संभावना है. लेकिन विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, 18 मार्च तक अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है.



