रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी! 24 नवंबर से 15 जनवरी तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, 2 का बदलेगा रूट
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक प्रभावित रहेगा। 5 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द और 2 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी।

CG Train Cancelled : रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में अधोसंरचना विकास और ट्रैक नवीनीकरण के लिए 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को सीनी-राजखरसावां सेक्शन की अप और डाउन लाइन पर टीआरटी मशीन से ट्रैक नवीनीकरण का काम किया जाएगा।
ट्रैक मेंटेनेंस के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर रद्द करने और दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल जरूर जांचने की सलाह दी गई है। (CG Train Cancelled )
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
1. 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 24 और 27 नवंबर, 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 दिसंबर तथा 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी को रद्द रहेगी।
2. 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस
12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 23 और 30 नवंबर, 7, 14, 21 और 28 दिसंबर तथा 4 और 11 जनवरी को रद्द रहेगी।
3. 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस
12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 25 नवंबर, 2, 9, 16, 23 और 30 दिसंबर तथा 6 और 13 जनवरी को रद्द रहेगी।
4. 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस
20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस 21 और 28 नवंबर, 5, 12, 19 और 26 दिसंबर तथा 2 और 9 जनवरी को रद्द रहेगी।
5. 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस
20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 23 और 30 नवंबर, 7, 14, 21 और 28 दिसंबर तथा 4 और 11 जनवरी को रद्द रहेगी।
दो ट्रेनों का बदलेगा रूट
उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी
18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 23 और 30 नवंबर, 7, 14, 21 और 28 दिसंबर तथा 4 और 11 जनवरी को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
इन तिथियों में ट्रेन ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर पुरी पहुंचेगी।
साउथ बिहार एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से जाएगी
13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 26 नवंबर, 3, 10, 17, 24 और 31 दिसंबर तथा 7 और 14 जनवरी को परिवर्तित मार्ग से दुर्ग पहुंचेगी।
रेलवे के अनुसार इन तिथियों में ट्रेन कांद्रा-सीनी होकर संचालित होगी। टाटानगर-गम्हरिया मार्ग को छोड़कर ट्रेन का परिचालन निर्धारित परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।
यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस
मेगा ब्लॉक के कारण अलग-अलग तिथियों में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन के रद्द होने, मार्ग परिवर्तन और परिचालन स्थिति की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से जरूर जांच लें। (CG Train Cancelled )



