छत्तीसगढ़ में आचार संहिता खत्म होते ही तबादले का दौर शुरू, 3 IAS समेत 207 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर
Chhattisgarh Transfer 2024: छत्तीसगढ़ में आचार संहिता खत्म होते ही तबादले का दौर शुरू हो गया है। इस बीच सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रहे 2011 बैच के IAS नीलेश क्षीरसागर कांकेर जिले के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले IAS नीलेश क्षीरसागर को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके साथ ही 2012 बैच के IAS अभिजीत सिंह को गृह और जेल विभाग का विशेष सचिव बनाया है।
यह भी पढ़ें:- विष्णु के सुशासन में रिपोर्ट नहीं, रिजल्ट चाहिएः स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
अभिजीत पहले कांकेर जिले के कलेक्टर थे। इनके अलावा 2021 बैच के IAS वासु जैन को योजना और आर्थिक सांख्यिकी विभाग का अवर सचिव बनाया गया है। इससे पहले वे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पदस्थ थे। वहीं रायपुर जिले के ट्रैफिक पुलिस विभाग में भी बड़े पैमाने पर ट्रांसफर हुए हैं। दरअसल, विभाग के 207 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है। जारी आदेश के मुताबिक 10 ASI, 37 हेड कॉन्स्टेबल और 160 कॉन्स्टेबल का तबादला किया गया है। इसे लेकर रायपुर ट्रैफिक ASP ओपी शर्मा ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है। देश में आचार संहिता खत्म होते ही रायपुर जिले में ये पहला बड़ा ट्रांसफर है, जिसमें पुलिसकर्मियों के थानों में बदलाव किया गया है। (Chhattisgarh Transfer 2024)
3 IAS अफसरों का ट्रांसफर

207 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर





