Chhattisgarh : काल बना टुल्लू पंप, करंट की चपेट में आई गर्भवती, महिला और नवजात की हुई मौत

Chhattisgarh : बिलासपुर में एक गर्भवती महिला की सकरी में करंट लगने से मौत हो गई। महिला प्रसव के लिए अपने मां के पास गई हुई थी।
जानकारी के अनुसार मृतिका सरिता केंवट प्रसव के लिए अपने मायके आई हुई थी। यहां पानी भरने के बाद वो टुल्लू पंप को उठाकर रख रहीं थी।
यह भी पढ़े :- Agniveer Bharti Admit Card : छत्तीसगढ़ में दिसम्बर 2024 में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी
इसी दौरान सरिता करंट की चपेट में आ गई। परिजन सरिता को सिम्स पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। सरिता तीसरी बार मां बनने वाली थीं, उनकी दो बेटियां हैं। वहीं पति श्रवण केंवट कोलकाता में नौकरी करते हैं।



