Jharkhand Assembly Election : अमित शाह ने जारी किया BJP का ‘संकल्प पत्र’, कहा- किसी को बाहर नौकरी के लिए नहीं जाना होगा
Jharkhand Assembly Election : भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (3 नवंर) को रांची के एक होटल में पार्टी का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि इसमें लिखी गई एक-एक बात, भाजपा का एक-एक वादा पत्थर की लकीर है. हम इसे जरूर पूरा करेंगे।
अमित शाह ने कहा कि हम ऐसा झारखंड बनाएंगे कि किसी को नौकरी करने के लिए अपने प्रदेश से बाहर नहीं जाना होगा. उन्होंने घुसपैठियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अब चैन की नींद लेना बंद कर दो, जमीन हड़पना बंद कर दो. झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी और हम कानून बनाकर झारखंड के भोले-भाले आदिवासियों को उनकी जमीन वापस कराएंगे. ऐसा कानून बनाएंगे कि उसे पिछली तारीख से लागू किया जाए। (Jharkhand Assembly Election)
झामुमो की सरकार ने केवल झारखंड को लूटा
संकल्प पत्र लॉन्च कार्यक्रम में बोलते हुए, भाजपा झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब भी भाजपा ने राज्य में शासन किया है झारखंड में विकास कार्य हुए हैं। जब भी भाजपा ने झारखंड में सरकार बनाई है, राज्य में विकास कार्य हुए हैं। जब भी झामुमो की सरकार बनी है, उन्होंने राज्य के लिए कुछ नहीं किया और केवल अपने परिवार का विकास किया है। उन्होंने 5 साल तक झारखंड को लूटा और कोई वादा पूरा नहीं किया। लोगों ने इस बार एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है।
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि घोषणापत्र में झारखंड के सभी समूहों सहित किसान, महिला, युवा, बुनियादी ढांचे और विकासात्मक विषयों, सब कुछ शामिल किया जाएगा। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले कहा था कि संकल्प पत्र में 150 संकल्प होंगे। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 30 सीटें जीती थीं, भाजपा ने 25 और कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं।(Jharkhand Assembly Election)



