Trending

छत्तीसगढ़ : भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित, साइंस कॉलेज का सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित

Bharat Ratna Lata Mangeshkar: भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर भारत सरकार द्वारा दो दिवस (दिनांक 06 फरवरी 2022 से दिनांक 07 फरवरी 2022 तक) का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

भारत रत्न लता मंगेशकर (Bharat Ratna Lata Mangeshkar) जी के निधन पर राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों और जंहा पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वंहा पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन/सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किये जायेंगे। राजकीय शोक के कारण राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज शाम किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें : Lata Mangeshkar Passed Away: महान गायिका, स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, दुनिया की आँखें हुई नम

Lata Mangeshkar Passed Away: हिंदी सिनेमा जगत के लिए रविवार की सुबह एक बेहद दुखी कर देने वाली खबर ले कर आई। महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला से जाने जानी वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करके ये जानकारी दी। बीते दिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू से वेंटिलेटर में रखा गया था।

यह भी पढ़ें : Rajim Maghi Punni Mela : राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारी बैठक, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

महान गायिका लता मंगेशकर जी के निधन (Lata Mangeshkar Passed Away) पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए शिवाजी पार्क में रखी जाएगी। 92 साल की लता जी की कोरोना रिपोर्ट 8 जनवरी को पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भर्ती होने की खबर भी 2 दिन बाद 10 जनवरी को सामने आई थी। उन्होंने कोरोना और निमोनिया दोनों से 29 दिन तक एकसाथ जंग लड़ी।

Related Articles

Back to top button