Chhattisgarh : चाचा-भतीजी का रिश्ता तार-तार! कन्या भोज के लिए गई 6 साल की मासूम से रेप के बाद की हत्या
6 Year Old Girl Murder Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कन्या भोज के लिए गई 6 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। इस मासूम के साथ यौन शोषण हुआ, उसके निजी अंगों को सिगरेट से जलाया गया और इलेक्ट्रिक शॉक भी दिया गया। हत्या के बाद उसकी लाश को कार की डिक्की में छिपा दिया गया। पुलिस ने इस मामले में बच्ची के सगे चाचा को आरोपी पाया है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ की नई धमनी बनेगी खरसिया-परमलकसा 5वीं-6वीं रेल लाइन, मिलेगा बंपर रोजगार : रेल मंत्री
मासूम की रेप के बाद की हत्या
यह घटना रविवार को शुरू हुई, जब बच्ची सुबह 9 बजे अपनी दादी के घर कन्या भोज के लिए गई थी। इसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों ने मोहन नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की। पुलिस तलाश में जुटी थी, लेकिन शाम 7:30 बजे सूचना मिली कि बच्ची की लाश दादी के घर के बाहर खड़ी एक कार में मिली। लाश खून से सनी थी, शरीर पर चोटों के निशान और त्वचा उधड़ी हुई थी। परिजन उसे दुर्ग जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शुरू में 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिसमें कार मालिक, उसका ड्राइवर और बच्ची का चाचा शामिल थे। पूछताछ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी सबूतों से पता चला कि चाचा ही इस जघन्य अपराध का दोषी है। उसने घर में बच्ची के साथ वारदात को अंजाम दिया, जब दादी और बुआ पूजा के लिए बाहर गए थे। इसके बाद उसने लाश को कार में छिपा दिया, जिसका एक दरवाजा हमेशा खुला रहता था।
सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस की गाड़ी पर भी किया पथराव
इस घटना से लोगों के अंदर बहुत आक्रोश है. जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. जिस कार में बच्ची का शव मिला उसके साथ आक्रोशित लोगों ने तीन कारों में तोड़फोड़ की और मोटरसाइकिल में आग लगा दी. गुस्से में आकर लोगों ने स्टेशन रोड पर भी चक्का जाम कर दिया. और नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव किया. हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। (6 Year Old Girl Murder Case)
बच्ची का किया गया अंतिम संस्कार
वहीं परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार किया. पास के मुक्तिधाम में बच्ची को दफनाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही और मौके पर पुलिस बाद भी तैनात रहा। (6 Year Old Girl Murder Case)



