Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: निष्पक्ष मतदान करें, योग्य प्रत्याशी को चुनें- डॉ. नितिन तिवारी

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को संपन्न होने जा रहे हैं। इस अवसर पर चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल, बलौदाबाजार के संचालक डॉ. नितिन तिवारी ने जिलेवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

यह भी पढ़े :- Pariksha Pe Charcha : प्रधानमंत्री मोदी आज छात्रों से करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’, 5 करोड़ से ज्यादा लोगों के जुड़ने की उम्मीद

डॉ. नितिन तिवारी ने कहा कि मतदान एक अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र में नागरिकों का सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। हर एक मत कीमती होता है और इससे सही नेतृत्व का चयन संभव होता है। उन्होंने कहा कि मतदान करने से ही हम अपने क्षेत्र के विकास और सुशासन में भागीदार बन सकते हैं।

किसी भी प्रलोभन में न आएं, योग्य प्रत्याशी को दें मत

डॉ. तिवारी ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन या दबाव में आए बिना अपने विवेक का इस्तेमाल करें और योग्य प्रत्याशी को अपना मत दें। उन्होंने कहा कि ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ जनप्रतिनिधियों के चयन से ही बलौदाबाजार और छत्तीसगढ़ का समुचित विकास संभव होगा।

पहचान पत्र के साथ पहुंचे मतदान केंद्र

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदाता निर्वाचक फोटो पहचान पत्र (EPIC) या अन्य मान्य दस्तावेजों के साथ अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर जाकर अपना मतदान कर सकते हैं।

स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान अनिवार्य

चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल के संचालक ने विशेष रूप से युवा मतदाताओं से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारी को समझें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि मतदान करने से ही हम अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं और अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!