Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

छत्तीसगढ़ : नगरीय निर्वाचन 2021 : मतदान केन्द्रों एवं मतगणना स्थल के लिए कलेक्टर ने जारी किये दिशा-निर्देश

रायपुर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने रायपुर जिले में नगरपालिका आम/उप निर्वाचन 2021 के तहत बीरगांव एवं गोबरा नवापारा में 20 दिसंबर को हो रहे मतदान एवं 23 दिसंबर हो रहे मतगणना के लिए सभी मतदान केन्द्रों एवं मतगणना स्थल पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए है।

इसे भी पढ़े : Paush Month 2021: पौष माह में 9 प्रकार का दान है लाभकारी, भूलकर भी न खाएं ये चीजें

इसके तहत उन्होंने मतदान दलों/मतगणना दलों/अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक रूप से मास्क उपलब्ध कराने को कहा है तथा कहा है कि मतदान केन्द्र पर मतदाता एवं मतगणना स्थल पर अभियार्थी एवं उसके अभिकर्ता अपना स्वयं का मास्क उपयोग करेंगे। आकस्मिक स्थिति के लिए अतिरिक्त मॉस्क मतदान दलों को मतदान केन्द्र पर उपयोग हेतु दिये जायें तथा मतगणना स्थल पर भी अतिरिक्त मास्क रखे जाये।

Back to top button
error: Content is protected !!