Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हो रही बारिश

Chhattisgarh Weather Changed: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम आए अचानक बदलाव से ठंड बढ़ गई है। इस बीच राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। वहीं इससे तापमान में गिरावट के साथ ठंड में और बढ़ोतरी होगी। रायपुर में अधिकत्म तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में आरक्षण संशोधन विधेयक पर फिर छिड़ी जुबानी जंग, कांग्रेस-BJP आमने सामने 

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक छत्तीसगढ़ में सबसे अधिकतम तापमान 32 डिग्री जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं कम न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री जांजगीर में रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा। अंबिकापुर में दिन का तापमान 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। (Chhattisgarh Weather Changed)

वहीं जगदलपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहा। पेंड्रा में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के असर से कवर्धा जिले में सुबह बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों का दिनचर्या प्रभावित हो गया है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे दिन में भी ठंड महसूस की जा रही है। दिन का तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो कि सामान्य से तीन डिग्री तक काम है। (Chhattisgarh Weather Changed)

जिले के चिल्फी घाटी में मैदानी क्षेत्र की तुलना में तापमान और भी कम है। यहां का तापमान दिन में 24 डिग्री सेल्सियस तक है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक है, जो कि मैदानी क्षेत्र की तुलना में कम है। वहीं मौसम में एकाएक बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। नवंबर के आखिरी हफ्ते में मौसम में अचानक आए बदलाव ने ठंड बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। साथ ही जबकि कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। मौसम में परिवर्तन की वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है, जिसकी वजह से पहले ही उत्तर भारत समेत पूर्वी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। (Chhattisgarh Weather Changed)

मौसम में आए बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान में अब तक 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम साफ होते ही न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज हो सकती है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश के भी आसार बने हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूरे उत्तर भारत , राजस्थान और पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश और ओले की संभावना बनी हुई है और कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है, जिसका असर नार्थ छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में कोहरे और धुंध भी रहेंगे, जिसकी वजह से विजिबिलिटी भी कम रहेगी। (Chhattisgarh Weather Changed)

Back to top button
error: Content is protected !!