Chhattisgarh weather report : रायपुर समेत कई जिलों में चढ़ा पारा, आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना

Chhattisgarh weather report : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में मार्च महीने के शुरुआत से ही गर्मी बढ़ने लगी है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आने वाले समय में तापमान और बढ़ने की उम्मीद है। मार्च के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ जाएगा।

पिछले 5 दिनों से प्रदेश के जिलों में 37 डिग्री से 40 डिग्री के आसपास अधिकतम तापमान पहुंच गया है। शुक्रवार को राजधानी में दोपहर से शाम तक गर्मी महसूस की गई।

मौसम विभाग के मौसम विज्ञानी एसपी चंद्रा ने बताया कि ‘शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें-Kanker PG College professor : छात्रा को बंधक बनाकर प्रोफेसर ने किया छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

20 मार्च को प्रदेश के बिलासपुर संभाग में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

24 मार्च से प्रदेश के तापमान के बढ़ने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ का तापमान-

  • शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री था।
  • रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री था।
  • बिलासपुर में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री, न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री था।
  • पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री था।
  • अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री था।
  • जगदलपुर में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री था।
  • दुर्ग में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री था।
  • राजनादगांव में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button