Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : सर्दी का सितम, प्रदेश के कई इलाकों में जमने लगी बर्फ की चादर, यहां 3 डिग्री तक पहुंचा पारा

रायपुर : छतीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बादल साफ होने के बाद से तापमान में जबरदस्त गिरावट हुई है। पेंड्रा में तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। इधर अमरकंटक में तापमान 3 डिग्री पहुंच गया। वहीं लोग ठंड से बचने कई तरह के इंतजाम कर रहे हैं।

प्रदेश के कवर्धा जिले के चिल्फीघाटी सहित वनांचल और पहाड़ी इलाकों के गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पारा 2 से 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। लोग देर रात तक अलाव का सहारा ले रहे हैं।

इसे भी पढ़े:Horoscope 20 December 2021 : धनु राशि वाले को होगा गृह सुख व व्यापार में लाभ, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान पेंड्रा में दर्ज किया गया। कई स्थानों पर घना कोहरा छाया हुआ है। पेंड्रा जिले में इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, तो अमरकंटक में न्यूनतम 3 डिग्री दर्ज किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!