Google Analytics —— Meta Pixel

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया जिला और सत्र न्यायालय का निरीक्षण, अव्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

Chief Justice Ramesh Sinha: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने अपने न्यायालय में सभी सूचीबद्ध प्रकरणों की सुनवाई के बाद बिलासपुर जिला और सत्र न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने जिला न्यायालय के पुराने भवन के समस्त कक्षों का निरीक्षण किया। न्यायालय भवन में जगह-जगह सीपेज देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। भवन की कई दीवारों में दरारें और कोर्ट रूम की दीवारों में भी जगह-जगह सीपेज की समस्या दिखी। कॉरीडोर में छत से पानी टपकने के कारण कॉरीडोर में पानी जमा हो रहा था और इसी तरह गार्डन में गमले समेत पौधे अस्त-व्यस्त पाए गए साथ ही न्यायालय की वाहन पार्किंग व्यवस्था भी अस्त-व्यस्त थी।

यह भी पढ़ें:- अब पक्की सड़क पर फर्राटे भरेंगे कमार जनजाति के लोग, पढ़ें पूरी खबर

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय के नवीन भवन में स्थित कोर्ट रूमों का भी निरीक्षण किया गया। नवीन भवन की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई। कॉरीडोर में पानी देखकर प्रधान जिला न्यायाधीश से उसका कारण पूछा गया जिसके संबंध में जानकारी दी गई कि ए.सी. के पानी के कारण कॉरीडोर गीला हो रहा है। इसके तत्काल निराकरण के लिए निर्देशित किया गया। निर्माणाधीन नवीन वाहन पार्किंग का भी निरीक्षण किया और उपस्थित इंजीनियरों को कार्य नियत समयावधि में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। (Chief Justice Ramesh Sinha)

मुख्य न्यायाधीश सिन्हा के निरीक्षण की सूचना पर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण और अन्य प्रशासनिक अधिकारी  जिला न्यायालय में उपस्थित रहे। मुख्य न्यायाधीश ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रधान जिला न्यायाधीश से सामंजस्य करते हुए अव्यवस्था और समस्याओं को 15 दिन के अंदर निराकृत कर सूचित करें। न्यायालय भवन में पाई गई कमियों और अव्यवस्थाओं को देखकर मुख्य न्यायाधीश ने बहुत ज्यादा नाराजगी जताई। वहीं नीता यादव, प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश को कमियों समेत अव्यवस्थाओं को तत्काल निराकृत करने के लिए सख्त निर्देश दिए। (Chief Justice Ramesh Sinha)

जिला न्यायालयों का निरीक्षण

गौरतलब है कि पूर्व में भी मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों का निरीक्षण कर समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किए गए थे, जिनके सकारात्मक परिणाम भी मिल रहे हैं। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल बलराम वर्मा, नीता यादव, प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर, संयुक्त रजिस्ट्रार सह पीपीएस एम.वी.एल.एन. सुब्रहमन्यम समेत प्रोटोकॉल ऑफिसर आर.एस. नेगी भी उपस्थित थे। (Chief Justice Ramesh Sinha)

Back to top button
error: Content is protected !!