मुख्यमंत्री साय बस्तर के समग्र विकास को लेकर ले रहे हैं उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर अंचल के समग्र विकास को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ले रहे हैं। बैठक में बस्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।
यह भी पढ़े :- बिना निविदा करोड़ों की खरीदी पर बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य व अधिकारी निलंबित
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बस्तर में शांति और विकास राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं के तेजी से विस्तार पर विशेष मंथन किया जा रहा है।
बैठक में मुख्य सचिव विकासशील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं। अधिकारीगण बस्तर क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, भविष्य की कार्ययोजना और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति पर प्रस्तुति दे रहे हैं।
यह बैठक बस्तर के सर्वांगीण विकास और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।



