मुख्यमंत्री साय ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की सौजन्य भेंट
विकास एवं आपसी सहयोग को लेकर हुई सार्थक चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने राज्यों के विकास, नवाचार और आपसी सहयोग से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
यह भी पढ़े :- Bank scam in Chhattisgarh : 85 लाख का गबन उजागर, छह कर्मचारी गिरफ्तार, चार आरोपी अब भी फरार
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में सभी राज्यों की साझी भागीदारी और अनुभवों का आदान-प्रदान अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकारें सुशासन और नवाचार के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस योगदान दे रही हैं।
यह भी पढ़े :- ढलाई के दौरान टूटी छत, मलबे में दबे 12 मजदूर – 9 की हालत गंभीर
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री पटेल को बस्तर की लोककला और सांस्कृतिक गौरव पर आधारित ‘बस्तर आर्ट’ एवं ‘बस्तर दशहरा’ की कॉफी टेबल बुक भेंट की।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की सराहना करते हुए राज्य के रजत जयंती वर्ष पर संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी पहलों के लिए मुख्यमंत्री साय को शुभकामनाएँ दीं। दोनों मुख्यमंत्रियों ने भविष्य में गुजरात और छत्तीसगढ़ के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और सशक्त करने पर सहमति व्यक्त की।



