Google Analytics —— Meta Pixel

Collectors SP Conference : मुख्यमंत्री साय आज लेंगे छत्तीसगढ़ के सभी कलेक्टरों की क्लास

कल एसपी और डीएफओ के साथ भी होगी समीक्षा बैठक

Collectors SP Conference : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज, 12 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे नवा रायपुर स्थित महानदी भवन (मंत्रालय) में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के कलेक्टरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।

यह भी पढ़े :- युवाओं को वन्यजीव पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण की दी गई गहन जानकारी, पढ़ें पूरी खबर

इस महत्वपूर्ण बैठक में नवनियुक्त मुख्य सचिव विकासशील, सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर शामिल होंगे। आज आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस (Collectors SP Conference) के दौरान राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह की तैयारियों, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, सुशासन की स्थिति, और जनसेवा की गुणवत्ता सहित सभी विभागीय योजनाओं की विशेष एवं गहन समीक्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय कल, 13 अक्टूबर को कलेक्टर–एसपी बैठक भी लेंगे। इस बैठक में वे कानून व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन की स्थिति की विशेष समीक्षा करेंगे।

यह भी पढ़े :- युवाओं को वन्यजीव पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण की दी गई गहन जानकारी, पढ़ें पूरी खबर

इसके बाद मुख्यमंत्री साय कलेक्टर–डीएफओ बैठक भी लेंगे, जिसमें वन, पर्यावरण और आदिवासी कल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा एवं समीक्षा की जाएगी। (Collectors SP Conference)

Back to top button
error: Content is protected !!