Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री साय ने की भोरमदेव में बाबा भगवान शिव की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं से कहा कि आज बड़े सौभाग्य की बात है

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ भोरमदेव बाबा भगवान शिव जी का दर्शन कर मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया तथा प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिव भक्त कावड़ियो और श्रद्धालुओं से कहा कि आज बड़े सौभाग्य की बात है सावन के तीसरे सोमवार को भोरमदेव में भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने आए है। यहां पहुंचकर मैं भगवान भोलेनाथ से प्रदेश के सभी लोगो की सुख शांति समृद्धि के लिए कामना किया हूं। हेलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर में पुष्पवर्षा भी किए है। उन्होंने सावन मास के लिए सभी भक्तजनों को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़े :- CM विष्णुदेव साय ने भोरमदेव में कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा, ऐतिहासिक रहा क्षण, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। इस दौरान डिप्टी CM विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने भोरमदेव में सावन सोमवार के अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों, जो सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर शिवजी का जल अभिषेक करने आए हैं, उन पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हुआ, जब प्रदेश के मुखिया ने खुद कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की।

मुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा का यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक रहा। पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री ने खुद कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया। इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को और भी सशक्त बनाएगा। CM साय ने भोरमदेव बाबा का पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के किए कामना भी की। भोरमदेव में पुष्प वर्षा के बाद मुख्यमंत्री साय भोरमदेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने कवर्धा के प्राचीन और प्रसिद्ध बूढ़ा महादेव मंदिर में पंचमुखी बूढ़ा महादेव का दर्शन, पूजन और अभिषेक किया।

Back to top button
error: Content is protected !!