मुख्यमंत्री साय की चेतावनी, बोले – गौ तस्कर हो जाएं सावधान! या तो खुद को सुधार लें या छोड़ दें छत्तीसगढ़
CG Cow Smuggling : राजधानी में गोकशी के मामले को लेकर हंगामा तेज हो गया है। इस मामले को लेकर सीएम विष्णु देव साय ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि….राजधानी रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि यह सनातन आस्था और सामाजिक सद्भाव को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है। गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें। ऐसे अपराधियों की प्रदेश में कोई जगह नहीं है।
यह भी पढ़े :- Balodabazar News: अनमोल न्यूज24 के द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर 2025 का हुआ विमोचन

इसी बीच आज सर्व हिंदू पंचायत ने एसपी ऑफिस का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग एकत्रित हुए। मोमिनपारा में गुरुवार को एक घर से भारी मात्रा में गौ मांस बरामद हुआ था। वहीं मामला सामने आने के बाद से ही हिंदू संगठन के लोगों में भारी आक्रोश है। (CG Cow Smuggling)
यह भी पढ़े :- Raipur Cow Slaughter Case : घर में बेचने के लिये रखे थे गौ मांस, 6 आरोपी गिरफ्तार, सूचना पर पुलिस ने मारी थी रेड
पुलिस की टीम ने गौ सेवकों के साथ संदिग्ध के घर में छापा मारा था। इस दौरान मोमिन पारा के घर में बड़ी मात्रा में ताजा गौ मांस बरामद हुआ था। मौके से गौ मांस, तराजू, मांस काटने का सामान, लड़की के बड़े टुकड़े और रस्सियां मिली थी। तीन कमरों में बड़े स्तर पर गौ मांस काटने का काम चल रहा था। यह पूरा मामला आजाद चौक थाना इलाके का है। (CG Cow Smuggling)



