Balodabazar News: बलौदाबाजार जिले पर केंद्रित अनमोल न्यूज24 के द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर 2025 का हुआ विमोचन

Balodabazar Calendar 2025 : अनमोल न्यूज 24 ने वर्ष 2025 का वार्षिक कैलेंडर भव्य रूप से प्रकाशित किया है। यह कैलेंडर विशेष रूप से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित सामान्य अवकाश, ऐच्छिक अवकाश और जयन्ति दिवस को समाहित करता है।

यह भी पढ़े :- Pakistan-Taliban war : दुनिया पर छाया परमाणु संकट! 14 परमाणु वैज्ञानिकों का तालिबान ने किया अपहरण

इस कैलेंडर की खास बात यह है कि इसमें मुहूर्त विवरण को भी प्रमुखता दी गई है। विवाह मुहूर्त, गृह प्रवेश मुहूर्त, वाहन क्रय मुहूर्त और संपत्ति क्रय मुहूर्त जैसी महत्वपूर्ण तिथियों को विशेष रूप से शामिल किया गया है, जिससे नागरिकों को अपने शुभ कार्यों की योजना बनाने में सहायता मिलेगी।

वार्षिक कैलेंडर 2025 का हुआ विमोचन
वार्षिक कैलेंडर 2025 का हुआ विमोचन

अनमोल न्यूज 24 का यह प्रयास सामाजिक सरोकारों और संस्कृति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कैलेंडर में तिथियों और मुहूर्तों का विवरण सुंदर और व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किया गया है, जिससे यह हर घर के लिए उपयोगी साबित होगा।

यह भी पढ़े :- Raipur Cow Slaughter Case : घर में बेचने के लिये रखे थे गौ मांस, 6 आरोपी गिरफ्तार, सूचना पर पुलिस ने मारी थी रेड

इस भव्य कैलेंडर का विमोचन अनमोल न्यूज 24 के मुख्य संपादक ने किया और इसे सभी पाठकों के लिए उपलब्ध कराया गया है।

दीपक सोनी, कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार भाटापारा

“अनमोल न्यूज 24 द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर 2025 एक सराहनीय पहल है। इसमें शासन द्वारा घोषित अवकाशों के साथ विवाह, गृह प्रवेश, वाहन क्रय और सम्पत्ति क्रय जैसे महत्वपूर्ण मुहूर्तों को भी सम्मिलित किया गया है, जो समाज के सभी वर्गों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

श्रद्धानंद अग्रवाल, संचालक, मॉडर्न फर्नीचर

“कैलेंडर का प्रकाशन सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। अनमोल न्यूज 24 ने इसे प्रकाशित कर समाज के हित में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है।”

एस एम पाध्ये, वरिष्ठ समाजसेवी

“यह कैलेंडर सिर्फ तिथियों की जानकारी नहीं बल्कि एक सम्पूर्ण मार्गदर्शक है। इससे आमजन को अपने धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों की योजना बनाने में सहायता मिलेगी। (Balodabazar Calendar 2025)

अभिषेक ‘मिकी’ तिवारी, जिला अध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद

“इस कैलेंडर में हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण पर्वों और मुहूर्तों का समावेश सराहनीय है। अनमोल न्यूज 24 का यह प्रयास समाज को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक करने में सहायक होगा।”

सौरभ ध्रुव, युवा समाजसेवी

“युवा वर्ग के लिए यह कैलेंडर अत्यंत उपयोगी रहेगा। इसमें शिक्षा, करियर और सांस्कृतिक आयोजनों की तिथियों का समावेश होना समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। (Balodabazar Calendar 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!