Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव  रेणु पिल्लै और सुब्रत साहू मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय ने एंबुलेंस सेवा-108 और मानसिक स्वास्थ्य के लिए संचालित सेवाओं पर जोर देने को  कहा है। सभी अस्पतालों में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जेनेरिक दवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने को भी कहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ‘कुष्ठ के विरुद्ध युद्ध’ अभियान चलाने के निर्देश दिए। प्रदेश को कुष्ठ रोग से मुक्त करने पर तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री द्वारा कुष्ठ रोगियों के हित में बड़ी घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संवेदनशील पहल करते हुए प्रदेश में सड़कों पर विचरण करते मानसिक रोगियों के कल्याण के लिए तत्काल कदम उठाने के  निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि स्वास्थ्य अमला मानसिक रोगियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए। वहीं समय सीमा में कार्य करने के  निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जगदलपुर, बिलासपुर में सुपर-स्पेशलिटी हॉस्पिटल फरवरी तक पूर्ण करें। मार्च के पहले हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवा सुविधा दूरस्त करें।आधे घंटे के अंदर पहुँचे एम्बुलेंस। सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जेनेरिक दवाइयों के संबंध में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध की जाए सुविधाएं। मरीज़ों को लिखी जाएँ केवल जेनेरिक दवाइयाँ।

Back to top button
error: Content is protected !!