Google Analytics —— Meta Pixel

विधायक डॉ.सम्पत ने दिया मानवता का परिचय : सड़क पर घायल दंपती को देख ने रोका काफिला, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

पिथौरा : बसना के नवनिर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के दौरान मानवता का परिचय दिया. उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अपनी गाड़ी रुकवाकर तुरंत अस्पताल भिजवाया.

उल्लेखनीय है कि विधायक अग्रवाल ने आज अपनी विधानसभा में जीत के पश्चात जनता की आभार रैली का आयोजन किया था. इस दौरान पिथौरा बसना मेन हाईवे से गुजरते हुए विधायक संपत अग्रवाल ने देखा कि एक्टिवा सवार एक दम्पति अपने दोनों बच्चों के साथ घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े हुए हैं. उन्होंने तत्काल अपनी फालो कार में घायलों को अस्पताल भिजवाया.

विधायक अग्रवाल ने पिथौरा थानेदार और हॉस्पिटल में बात कर घायलों के तुरंत और उचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. उसके बाद ही वे मौके से रवाना हुए.

Back to top button
error: Content is protected !!