CM Jandarshan: : मुख्यमंत्री साय का 29 अगस्त काे हाेने वाला जनदर्शन स्थगित
CM Jandarshan: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन (CM Jandarshan) इस गुरुवार 29 अगस्त को नहीं होगा। दरअसल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 अगस्त को राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।
यह भी पढ़े :- Balodabazar : बिना अनुमति संचालित निजी चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य विभाग की दबिश, 12 को नोटिस
राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- Monkey Pox Alert : छत्तीसगढ़ में “मंकी पॉक्स” अलर्ट, बचाव व रोकथाम हेतु एडवायजरी जारी
बता दें कि 27 जून को मुख्यमंत्री आवास में पहला जनदर्शन (CM Jandarshan) लगाया गया था। पहले जनदर्शन के बाद से ही लोगों की समस्याओं का निराकरण शुरु हो चुका है। राजधानी के सेजबहार क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। अवैध निर्माण की यह शिकायत भी जनदर्शन में आई थी।



