Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर त्वरित कार्रवाई करें: मुख्य सचिव

Chief Secretary Amitabh Jain: मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट मुलाकात, जिलों के दौरे और वीडियो कॉन्फ्रेंस समेत अन्य कार्यक्रम के मौके पर की गई घोषणाओं पर त्वरित क्रियान्वयन हो यह सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंत्रालय महानदी भवन में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों के शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करें और शेष रह गई घोषणाओं पर शीघ्रता से कार्रवाई करें।

यह भई पढ़ें:- भाजपा नहीं, कांग्रेस डरी हुई है: BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

मुख्य सचिव ने बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जिलों में भेंट मुलाकात के दौरान की गई घोषणाओं और निर्देशों पर कलेक्टर स्थानीय स्तर पर कार्रवाई करें और जो कार्य राज्य स्तर पर किया जाएगा उसका प्रस्ताव तत्काल मुख्यमंत्री सचिवालय भेजे। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा भेंट मुलाकात, जिलों के दौरे और अन्य कार्यक्रमों में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतिकरण के जरिए जानकारी प्रदान की। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं में से 1638 घोषणाएं पूर्ण की जा चुकी है। (Chief Secretary Amitabh Jain)

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा आलोक शुक्ला, सामान्य प्रशासन और अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के सचिव डी.डी.सिंह, राजस्व विभाग के सचिव एन.एन.एक्का, वित्त विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी., कृषि विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस.भारतीदासन सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य, गृह और वन, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। (Chief Secretary Amitabh Jain)

Back to top button
error: Content is protected !!