Google Analytics —— Meta Pixel

Chilfi road accident : चिल्फी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ट्रक चालक फरार

Chilfi road accident : चिल्फी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय छोटू धुर्वे के रूप में हुई है, जो झलांगी बहरा गांव का निवासी था। वह किसी पारिवारिक कार्य से बाइक से मध्यप्रदेश के घूईटोला जा रहा था, तभी चिल्फी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें :- Kavardha crime news : खुद के घर में 35 लाख की चोरी, बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर दिया अंजाम, कार, बुलेट और आईफोन पर किए खर्च

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार बहुत अधिक थी और चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारने के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। (Chilfi road accident)

हादसे की जानकारी मिलते ही चिल्फी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। दोपहर करीब 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। छोटू धुर्वे की असमय मृत्यु से गांव में गहरा शोक व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए मृतक के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। (Chilfi road accident)

इस दुर्घटना ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की समस्या को उजागर कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल के उपाय किए जाएं, साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग और सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए।

पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (Chilfi road accident)

Back to top button
error: Content is protected !!