Kavardha crime news : खुद के घर में 35 लाख की चोरी, बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर दिया अंजाम, कार, बुलेट और आईफोन पर किए खर्च

Kavardha crime news : कवर्धा शहर के वार्ड क्रमांक 9 में प्राथमिक शाला की शिक्षिका सुरसरी उमरे के घर से 35 लाख रुपये की चोरी का मामला अब एक चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गया है। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि चोरी की साजिश घर के भीतर से ही रची गई थी। इस हाईप्रोफाइल मामले का मास्टरमाइंड कोई बाहरी नहीं, बल्कि शिक्षिका का बेटा दिव्यांशु उमरे निकला, जिसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने ही परिवार की पूंजी पर हाथ साफ कर दिया।
यह भी पढ़ें :- Fake Deputy Collector Kavardha : कवर्धा कलेक्ट्रेट में फर्जी डिप्टी कलेक्टर की घुसपैठ, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
शुरुआत में जब मार्च 2025 के मध्य बैग खोलने पर रकम गायब मिली, तो परिजन को बाहरी व्यक्ति पर शक हुआ। लेकिन घर में हुई पूछताछ और पुलिस जांच के दबाव में छह महीने बाद दिव्यांशु ने खुद चोरी की साजिश स्वीकार की।
सुरसरी उमरे ने कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता बिन्दा प्रसाद श्रीवास ने जोराताल की कृषि भूमि बेचकर 35 लाख रुपये उनके पास सुरक्षित रखने को दिए थे। उन्होंने यह राशि बैग में रखकर दीवान में छिपा दिया था, जो सितंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच गायब हो गई। (Kavardha crime news)
तीन युवकों ने मिलकर उड़ाए लाखों रुपये
दिव्यांशु ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्त शिवा श्रीवास (रानी डेहरा) और ओमप्रकाश साहू (रबेली) के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई थी। तीनों ने चोरी की रकम आपस में बांट ली और व्यक्तिगत जरूरतों पर खर्च कर दी। (Kavardha crime news)
- ओमप्रकाश ने ₹9 लाख कार में, ₹4 लाख पंचायत चुनाव प्रचार में, ₹1.5 लाख iPhone, ₹2.5 लाख बुलेट बाइक और ₹3 लाख नगद खर्च किया।
- शिवा ने ₹4 लाख जमीन सौदे में, ₹3.5 लाख नगद और ₹2.5 लाख बुलेट बाइक पर खर्च किए।
- दिव्यांशु ने ₹2 लाख नगद और ₹1.5 लाख iPhone पर खर्च किए, बाकी निजी खर्चों में उड़ाए।
सिटी कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ IPC की धाराओं 380 (चोरी), 120B (षड्यंत्र) और 406 (विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रकम की बरामदगी और अन्य संबंधित पहलुओं पर जांच तेज कर दी है। (Kavardha crime news)



