Google Analytics —— Meta Pixel

देशभर के मंदिरों में ‘स्वच्छता अभियान’ जारी, मुख्यमंत्री साय ने राम मंदिर में की साफ सफाई

रायपुर : देशभर में 14 जनवरी को स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत देशभर के मंदिरों और कई स्थानों पर कई मंत्रियों और नेताओं न साफ सफाई की। मुख्यमंत्री साय ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले स्वच्छता अभियान के तहत राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर मंदिर में सफाई अभियान में भाग लिया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के पहले सभी लोगों से मंदिरों,आस्था केंद्रों की साफ सफाई करने का आव्हान किया है .

यह भी पढ़े :- सोशल मीडिया में छाया रहा छत्तीसगढ़ सरकार का उपलब्धियों भरा एक महीना, जीता जनता का दिल

छत्तीसगढ़ में भी ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘ धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।

पूरे छत्तीसगढ़ में आम जनता, मानस मंडलियों, स्थानीय नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, धार्मिक ट्रस्ट और मंदिर समितियों की भागीदारी से आयोजित होंगे भव्य भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम

Back to top button
error: Content is protected !!