कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी, कहा गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है…

PM Modi For Tour Chhattisgarh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से भाजपा के चुनावी संग्राम का आगाज़ करते हुए “विजय संकल्प महारैली” को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने सबसे पहले सड़क दुर्घटना में मृत हुए हुतात्माओं को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़े :- गुजरात हाईकोर्ट से राहुल गांधी को बड़ा झटका, सजा रहेगी बरकरार

उन्होंने कहा कि “सुबह यहां रैली में आ रहे छत्तीसगढ़ की तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बस हादसे में दुःखद मृत्यु हो गई। इस हादसे में कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं। जिनका निधन हुआ है मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और जो लोग जख्मी हुए हैं, उनके इलाज में भी हरसंभव मदद की जा रही है।

विजय संकल्‍प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा “छत्तीसगढ़ निर्माण में भाजपा की बड़ी भूमिका रही है। अगले 25 साल छत्तीसगढ़ के लिए अहम है। छत्‍तीसगढ़ के विकास में एक पंजा दीवार बनकर खड़ा है। ये कांग्रेस का पंजा है। PM Modi For Tour Chhattisgarh 

यह भी पढ़े :- PM Modi Four Tour Chhattisgarh : पीएम मोदी का आज छत्तीसगढ़ दौरा, कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

छत्तीसगढ़ वो राज्य है, जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही। छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है और जरूरतों को जानती है। आज दिल्ली से भाजपा सरकार पूरी ताकत लगा ताकत लगा रही है। 7600 करोड़ के लोकार्पण किया। PM Modi For Tour Chhattisgarh 

गंगा जी की झूठी कसम कांग्रेस ही खा सकती है

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस (पंजा) ने ठान लिया है। वह छत्तीसगढ़ को लूट-लूटकर बर्बाद कर देगा। गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। याद कीजिए गंगा जी को साक्षी मानकर इन्होंने घोषणा-पत्र जारी किया था। उस घोषणा-पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त चली जाती है। छत्तीसगढ़ में शराबबंदी करने का वादा किया था।

पीएम ने कहा कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। छत्तीसगढ़ से 36 वादे जो कांग्रेस ने किए थे, उसमें एक ये था कि राज्य में शराब बंदी की जाएगी। 5 वर्ष बीत गए, लेकिन सच ये है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ का शराब घोटाला कर दिया है और इसकी पूरी जानकारी अखबारों में भरी पड़ी है।

ये दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो

प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार के पांच साल पूरे होने को है। मगर सरकार ने विकास की जगह हजारों करोड़ का शराब घोटाला किया। आरोप है कि ये पैसे कांग्रेस के खाते में गए है। यहां ऐसा कोई काम या विभाग नहीं जो संदेह के बाहर है। यहां कोल माफिया, रेत माफिया, भू माफिया न जाने कितने घोटाले हुए। कांग्रेस भ्रष्टाचार और कुशासन का माडल बन चुकी है।

हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के जल-जीवन मिशन तक को इन्होंने नहीं छोड़ा। यह सूबे के मुखिया से लेकर मंत्रियों पर घोटाले से गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ से चारों तरफ हर कोने से हर जुबान से एक ही आवाज उठ रही है। बदलबो…बदलबो… ये दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो…। भ्रष्टाचार के बिना कांग्रेस सांस भी नहीं ले सकती है। भ्रष्टाचार कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा है।

किसानों और आदिवासी को धोखा दे रही कांग्रेस

पीएम मोदी बोले- कांग्रेस केवल किसानों और आदिवासी को धोखा दे रही है। आज आदिवासी समाज कई अधिकार से वंचित है। ये भाजपा सरकार ने आदिवासी किसानों के लिए हजारों संस्थान खोले है। लेकिन सिकलसेल बीमारी को खत्‍म करने के लिए कांग्रेस को कभी आदिवासी समाज की समस्या की याद नहीं आई। अब इस बीमारी से आदिवासी समाज को मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय अभियान की शुरूआत की गई है। हम देशभर में स्क्रीनिंग की सुविधा बढ़ा रहे हैं। ताकि पीढ़ी दर पीढ़ी इसे फैलने से रोका जा सके।

आदिवासी सेनानियों की हमेशा उपेक्षा

प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस ने आदिवासी सेनानियों की हमेशा उपेक्षा की। हमने आदिवासी सेनानियों का सम्मान किया। 5 अक्टूबर से रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर बहुत बड़ा आायोजन करने जा रहे हैं। आज आदिवासी, पिछड़े, दलितों की पहली पसंद भाजपा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए माहौल बन चुका है। जनता ठान चुकी है कि इस बार कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाना है। छत्‍तीसगढ़ भाषा में बदलबो.. बदलबो.. ये दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो….के नारे के साथ अपने भाषण को समाप्‍त किया।

Related Articles

Back to top button